भीड़ हिंसा की घटनाओं के लेकर 49 हस्तियों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। यह चिट्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी गई है, जिसमें देश के अंदर नस्लीय और जातीय धार्मिक हिंसा पर नाराजगी जताई गई है। अब इस चिट्ठी पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने भी एक ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भीड़ हिंसा पर नुसरत जहां का ट्वीट और शादी पर सलमान का खुलासा सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने मालदीव में छुट्टियां मनाने के दौरान अपने बच्चों सुहाना, आर्यन और अबराम की एक फोटो शेयर की थी। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी लेकिन हाल में गौरी खान ने ट्विटर पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया जिसकी वजह उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें अपनी पोस्ट को डिलीट करना पड़ा।
पढ़ें: गौरी खान की इस तस्वीर को ट्रोलर्स ने बताया 'अश्लील', मामला बढ़ते ही डिलीट करनी पड़ी पोस्ट
सलमान खान कब शादी करेंगे इस सवाल का जवाब तो किसी के पास नहीं है, फिर भी फैंस को उम्मीद है कि एक दिन भाईजान को उनकी दुल्हनिया जरूर मिल जाएंगी। सलमान की शादी को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। दबंग एक्टर अब 50 का आंकड़ा पार कर 53 साल के के हो गए हैं। हाल में शादी को लेकर सलमान ने ऐसा खुलासा जिसे सुनकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया।
पढ़ें: शादी को लेकर पहली बार सामने आया सलमान खान का दर्द, बोले- मुझे इस बात का बहुत दुख
भीड़ हिंसा की घटनाओं को लेकर 49 हस्तियों के हस्ताक्षर वाली एक चिट्ठी सुर्खियों में हैं। यह चिट्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी गई है, जिसमें देश के अंदर नस्लीय और जातीय धार्मिक हिंसा पर नाराजगी जताई गई है। ऐसे में अब डायरेक्टर मणिरत्नम की टीम की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है। मणिरत्नम की टीम ने उस चिट्ठी को खारिज कर दिया है जिसमें मणिरत्नम का भी हस्ताक्षर बताया जा रहा है। टीम के मुताबिक़ मणिरत्नम इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म के प्री प्रोडक्शन काम में व्यस्त हैं।
पढ़ें: भीड़ हिंसा पर पीएम मोदी को लिखे पत्र पर बड़ा खुलासा, मणिरत्नम के हस्ताक्षर हैं 'फर्जी'
सितंबर 2018 से बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में हैं और कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। दरअसल पिछले साल 29 सितंबर को जब ऋषि न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे इसके दो दिन बाद 1 अक्टूबर को ही उनकी मां कृष्णा राज कपूर का देहांत हो गया था। जिसमें वो शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे में अब ऋषि ने इस बारे में बात की है।
पढ़ें: मां कृष्णा राज कपूर के निधन के बाद क्यों भारत नहीं आ पाए थे ऋषि कपूर, वजह बताते हुए हो गए भावुक