‘गोलमाल’ सीरीज की फिल्मों, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘सिंघम’, ‘सिम्बा’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी धमाकेदार फिल्मों के निर्देशक रोहित शेट्टी मानते हैं कि हिंदी सिनेमा अब भी देश के बड़े तबके तक पहुंच नहीं पा रहा है। रोहित का ये भी कहना है कि हिंदी फिल्म जगत के शीर्षस्थ लोगों में एकता नही है और नई पीढ़ी के कलाकार मल्टीस्टारर फिल्मों में काम करने से झिझकते है।
Rohit Shetty: मल्टीस्टारर फिल्मों में नहीं काम करना चाहते नए हीरो, 10 फीसदी आबादी तक भी नहीं पहुंचता सिनेमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी याद दिलाते हैं कि पहले दो तीन हीरो के साथ कितनी फिल्में बनती थी। लेकिन, अब के मैनेजर भी ये बात नही समझते और अभिनेताओं को असुरक्षित महसूस करवाते हैं। सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों ने भी मल्टी स्टारर फिल्मों में काम किया है। ‘दृश्यम’ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
रोहित शेट्टी कहते हैं, ‘हम सांस्कृतिक तौर पर जुड़े हुए नहीं हैं। अगर हम जुड़ पाएं तो हिंदी सिनेमा एक सशक्त इंडस्ट्री होगी। हम बहुत मजबूत इंडस्ट्री हैं लेकिन हम अपनी कुशलता और शक्ति को पहचानने में असफल हैं। अगर हम साथ आएं तो हम बहुत कुछ कर सकते हैं। दर्शक हमसे प्रेम करते हैं और हम समाज में कई बदलाव ला सकते हैं। हम इस बारे में सोच ही नहीं रहे कि थियेटरों की संख्या को कैसे बढ़ाया जाए। सरकार के साथ मिलकर कैसे बदलाव लाया जाए? 140 करोड़ के देश में हम हम दस करोड़ लोगों तक भी पहुंचने में असमर्थ हैं।’
Salaar Part 1 Movie Review: लौट आया बड़े परदे का बाहुबली, कमजोर दिल के लोग इसे न देखें, आई काइंडली रिक्वेस्ट
रोहित से जब ये पूछा गया कि आमतौर हिंदी सिनेमा पर एक खास तरह की फिल्में ही बनाने का ठप्पा लगा हुआ है। तो उन्होंने कहा, ‘कोई भी कुछ भी नहीं जानता। खुद पर दृढ़ विश्वास रखते हुए अपना काम करना ही इस सवाल का उत्तर है। लोग कुछ भी कहें उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। अगर सबको सब कुछ पता होता तो हमारी फिल्मों की सफलता का अनुपात इतना कम नहीं होता।’
Salaar Public Review: दर्शकों पर चला प्रभास की 'सलार' का जादू, बोले- 'अब तो बस दूसरे पार्ट का इंतजार है'
रोहित शेट्टी इन दिनों अपने पुलिस यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी खास किरदारों में नजर आएंगे। करीना कपूर फिल्म की हीरोइन हैं। इसके अलावा रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज ‘द इंडियन पुलिस फोर्स’ भी अगले साल ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।
Showtime: ‘फेम गेम’ के बाद अब नई सीरीज उतारेगी बॉलीवुड का मुखौटा, इमरान हाशमी बोले, इसके लिए आई एम द बेस्ट