फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Showtime: ‘फेम गेम’ के बाद अब नई सीरीज उतारेगी बॉलीवुड का मुखौटा, इमरान हाशमी बोले, इसके लिए आई एम द बेस्ट

Fri, 22 Dec 2023 02:43 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 22 Dec 2023 02:43 PM IST
विज्ञापन
Showtime: Karan Johar Emraan Hashmi Mouni Roy Naseeruddin Shah Disney Plus Hotstar sereis
‘शो टाइम’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्म जगत का काला चिट्ठा खोलने वाली सीरीज ‘फेम गेम’ के बाद करण जौहर की नई सीरीज ‘शो टाइम’ भी ऐसा ही कुछ करने जा रही है। इस सीरीज में वंशवाद से लेकर भाई भतीजावाद के चलते निशाने पर रहने वाली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ रोचक व दिलचस्प कहानियां दिखाई जाएंगी। वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' के बाद अभिनेता इमरान हाशमी का ओटीटी प्लेटफार्म पर यह दूसरा प्रोजेक्ट होगा। इस शो को लेकर इमरान हाशमी काफी उत्साहित हैं। 

Showtime: Karan Johar Emraan Hashmi Mouni Roy Naseeruddin Shah Disney Plus Hotstar sereis
'शो टाइम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की नई सीरीज 'शो टाइम' में अभिनेता इमरान हाशमी एक प्रभावशाली फिल्म निर्माता की भूमिका निभा रहे हैं। यह एक ऐसा शो है जिसमे बॉलीवुड के मूवर्स और शेकर्स की कहानियों और उनके गेम के टॉप पर बने रहने के उनके स्ट्रगल को दिखाया गया है। इमरान हाशमी नेपोटिज्म  पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं, 'एवरी आउटसाइडर वॉन्ट्स टू बी एन इनसाइडर।' 

Showtime: Karan Johar Emraan Hashmi Mouni Roy Naseeruddin Shah Disney Plus Hotstar sereis
'शो टाइम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 अभिनेता इमरान हाशमी ने इंडस्ट्री में बहुत लंबा वक्त बिताया है। वह कहते हैं, 'मैंने इंडस्ट्री में  अच्छे और बुरे दोनों पहलू देखे हैं, इसलिए जब यह शो मेरे पास आया, तो मैंने इसे स्वीकार कर लिया। इसका हिस्सा बनने का अवसर और विभिन्न स्तरों पर इसके पहलुओं के साथ खुद को जोड़ सकता है, इसलिए शो के लिए हामी भरी। हमने हमेशा दर्शकों को बॉलीवुड के बंद दरवाजों के पीछे क्या चल रहा है, इसके बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक देखा है।'
Salaar Public Review: दर्शकों पर चला प्रभास की 'सलार' का जादू, बोले- 'अब तो बस दूसरे पार्ट का इंतजार है'

विज्ञापन
विज्ञापन
Showtime: Karan Johar Emraan Hashmi Mouni Roy Naseeruddin Shah Disney Plus Hotstar sereis
'शो टाइम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 बॉलीवुड के बंद दरवाजों के पीछे क्या चल रहा है, इसे जानने के लिए सभी लोग उत्सुक रहे हैं। इस शो के माध्यम से बॉलीवुड के पीछे की रंग बिरंगी दुनिया के अलावा  बॉलीवुड के पर्दे के पीछे की उन कहानियों पर भी प्रकाश डाला जाएगा।  बॉलीवुड में अक्सर नेपोटिज्म की चर्चा होती रहती हैं, जिसके बारे में आम जनता जानती हैं, लेकिन इसके अलावा बॉलीवुड की रंग बिरंगी दुनिया में और क्या क्या होता हैं, इस सीरीज के माध्यम से दर्शक जान सकेंगे।
Salaar Part 1 Movie Review: लौट आया बड़े परदे का बाहुबली, कमजोर दिल के लोग इसे न देखें, आई काइंडली रिक्वेस्ट

विज्ञापन
Showtime: Karan Johar Emraan Hashmi Mouni Roy Naseeruddin Shah Disney Plus Hotstar sereis
'शो टाइम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस शो का निर्माण करण जौहर ने किया है। मिहिर देसाई और अर्चित कुमार के निर्देशन में बन रही इस सीरीज में इमरान हाशमी के अलावा महिमा मकवाना, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन और विजय राज की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह सीरीज  डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अगले साल स्ट्रीम होगी।
Shah Rukh Khan: फिल्में ना चलने पर इस शख्स से वास्तु की सलाह लेते हैं शाहरुख, बोले- 'मेरे आध्यात्मिक गुरु हैं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed