फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar Public Review: दर्शकों पर चला प्रभास की 'सलार' का जादू, बोले- 'अब तो बस दूसरे पार्ट का इंतजार है'

Fri, 22 Dec 2023 02:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 22 Dec 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
Salaar Part 1 Ceasefire PUBLIC REVIEW: OF MOVIE SALAAR: Prabhas Prithviraj Sukumaran Prashanth Neel Movie
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'सलार: पार्ट वन सीज फायर' रिलीज हो गई है। प्रभास के चाहने वाले बड़ी संख्या में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे और फिल्म देखने के बाद जमकर अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और इमोशंस सबकुछ दर्शकों को बेहद पसंद आया है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म इतनी धांसू है कि अब हम इसके दूसरे पार्ट के लिए बेकरार हैं। पब्लिक की तरफ कैसी मिल रही है 'सलार' को प्रतिक्रिया? आइए जानें

Salaar Part 1 Ceasefire PUBLIC REVIEW: OF MOVIE SALAAR: Prabhas Prithviraj Sukumaran Prashanth Neel Movie
'सलार' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म देखकर लौटे प्रभास के फैंस और दर्शक 'सलार' को देखकर बेहद खुश हैं। वे इसे पैसा वसूल पिक्चर बता रहे हैं। दर्शकों के मुताबिक फिल्म का एक्शन धांसू है। हालांकि, कुछ दर्शकों की तरफ से स्टोरी को 'केजीएफ' जैसा बताया जा रहा है।। एक दर्शक ने कहा, 'प्रभास इस बार नए अवतार में आए हैं। काफी टाइम से हम फिल्म देख रहे थे, जो 'पठान' और 'जवान' का जो क्रेज था, वही 'सलार' का है। हिलाकर रख दिया है इस फिल्म ने। धमाल एक्शन है। ये फिल्म 1000 करोड़ तो पक्का कमाएगी ही'।

Salaar Part 1 Ceasefire PUBLIC REVIEW: OF MOVIE SALAAR: Prabhas Prithviraj Sukumaran Prashanth Neel Movie
'सलार' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक दर्शक ने कहा, 'इस फिल्म की तारीफ के लिए शब्द नहीं हैं। फिल्म को देखकर दिमाग सुन्न हो जाएगा। अब तक ऐसा सिनेमा नहीं बना है भारत में। पार्ट 2 का वेट कर रहे हैं। फिल्म देखकर हमारे तो रोंगटे खड़े हो गए। प्रभास की एंट्री से लेकर हर सीन पर मजा आ गया। पूरी पैसा वसूल फिल्म है'। वहीं, एक अन्य दर्शक ने कहा, 'मूवी बहुत ही शानदार है। ब्लॉकबस्टर होगी। प्रभास डार्लिंग हैं। फाइटिंग, एक्शन सीक्वेंस सबकुछ धमाल है। आप इस फिल्म को देखते हुए एक पल के लिए भी कुर्सी से नहीं उठ पाएंगे। प्रशांत नील बहुत ही शानदार डायरेक्टर हैं। एक्शन के साथ-साथ फिल्म में गजब के इमोशंस हैं। ये फिल्म रॉक करेगी। प्रभास वापस आ गए हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar Part 1 Ceasefire PUBLIC REVIEW: OF MOVIE SALAAR: Prabhas Prithviraj Sukumaran Prashanth Neel Movie
सलार पर दर्शकों ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुछ दर्शकों ने कहा, 'किरदार को इतने ऊंचे स्तर पर लेकर जाना, ये तो प्रशांत नील ही कर सकते थे। एक्शन नेक्स्ट लेवल का है। इसीलिए इसे ए सर्टिफिकेट मिला है। फर्स्ट हाफ तो है ही शानदार सेकंड हाफ और भी धमाल है। आप फिल्म देखकर निकलते हैं तो दूसरे पार्ट का इंतजार करते हुए निकलते हैं। सबसे बड़ी बात है कि सिनेमा में कुछ नया देखने को मिला है। मैं तो इसे दोबारा देखना पसंद करूंगा'।

विज्ञापन
Salaar Part 1 Ceasefire PUBLIC REVIEW: OF MOVIE SALAAR: Prabhas Prithviraj Sukumaran Prashanth Neel Movie
सलार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुछ दर्शक ने यह शिकायत भी की कि फिल्म में एक्शन ज्यादा है और केजीएफ वाली वाइब है। डेढ़ घंटे सिर्फ एक्शन ही है। प्रभास के फैंस का कहना है कि कुछ फिल्मों की वजह से जो निराशा हुई थी, प्रभास ने उन सभी को खत्म कर दिया है। इस फिल्म में उन्होंने 'धो डाला, फोड़ डाला'। सिनेमाहॉल में खूब तालियां बजी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed