फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar Part 2: जल्द आएगी 'सलार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम', प्रभास की 'सलार पार्ट वन सीजफायर' में हुआ एलान

Fri, 22 Dec 2023 11:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 22 Dec 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
Salaar Part 2 shauryanga parvam Announced in the first part of Prabhas Prithviraj Sukumaran Movie
सालार - फोटो : social media

प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की की फिल्म 'सलार: पार्ट वन सीजफायर' आज रिलीज हो गई है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस बीच प्रभास के फैंस के लिए एक खुशखबरी भी आ गई है। 'सलार' के दूसरे पार्ट की भी पुष्टि हो गई है। जी हां, प्रभास की फिल्म के पहले पार्ट में ही 'सलार: पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम' की भी पुष्टि हो गई है। 

Salaar Part 2 shauryanga parvam Announced in the first part of Prabhas Prithviraj Sukumaran Movie
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'सलार' दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला भाग आज रिलीज हो गया है और इसके दूसरे भाग के पोस्ट-क्रेडिट सीन्स की भी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आखिर में स्क्रीन पर ‘सालार: पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम’ लिखा आता है। 

Salaar Part 2 shauryanga parvam Announced in the first part of Prabhas Prithviraj Sukumaran Movie
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'सलार' दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है। इसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन दोस्तों के रोल में नजर आए हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से ए सर्टिफिकेट दिया गया है, और इसके पीछे का कारण इसकी कहानी में कई खूनी युद्ध और हिंसक सीन बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar Part 2 shauryanga parvam Announced in the first part of Prabhas Prithviraj Sukumaran Movie
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज के बाद 'सलार' सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं। ट्विटर रिव्यू में फिल्म यूजर्स की तरफ से काफी सराहा जा रहा है। प्रभास और पृथ्वीराज के अभिनय के साथ-साथ लोग प्रशांत नील के निर्देशन की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Salaar Part 2 shauryanga parvam Announced in the first part of Prabhas Prithviraj Sukumaran Movie
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'सलार' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से है। 'डंकी' गुरुवार यानी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी अहम रोल में नजर आए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख खान से मुकाबले में प्रभास कहां ठहरते हैं! 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed