शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डंकी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है साथ ही फैंस और समीक्षक भी फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अब फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने भी 'डंकी' की जमकर प्रशंसा की है। चर्चित डायरेक्टर अनुभव सिन्हा 2007 में आई शाहरुख खान की साइंस फिक्शन फिल्म रा.वन के निर्माता भी रह चुके हैं।
Dunki: शाहरुख की 'डंकी' देख अनुभव सिन्हा ने बांधे तारीफों के पुल, सोशल मीडिया पर साझा किया ये पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म देखने के बाद अनुभव सिन्हा ने थिएटर के अंदर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'दफ्तर से आज तीस लोग गये DUNKI देखने। मजा आ गया। राजू की सहजता से ईर्ष्या होती है। निर्देशक के लिए सहज होना सबसे मुश्किल काम होता है। पन्नू साहब ने कमाल काम किया है। दरअसल सारे एक्टर कमाल हैं। वो सारे एक्टर जिनसे मैं एक सीन की बात करता हूं। उन्हें उस एक्टर का सीन जा के देखना चाहिए, जो शाहरुख का immigration interview करता है। कमाल। माफी मुझे अभी तक नाम पता नहीं है। पता कर लूँगा। विक्की ने बहुत बढ़िया काम किया है। फिल्म हंसाती है, रुलाती है और साथ साथ घर आती है।'
उन्होंने किंग खान की तारीफ करते हुए आगे लिखा, 'शाहरुख के बारे में क्या कहूं। मैं खुशनसीब हूं कि मैंने उसके साथ ५ साल काम किया। अब मुझे पता नहीं है कि मैं उस शख्स को ज्यादा पसंद करता हूं या उस एक्टर को। वो शख्स इतना बड़ा स्टार है इतना बड़ा कि किसी भी देश में जाओ हिंदुस्तान को लोग उसके नाम से जानते हैं। पर फिर भी हर सीन में अपना सब कुछ डाल देना कोई उस से सीखे। छोटा सीन हो या बड़ा। सब कुछ डाल देता है। अपना सीन हो या किसी और का। उफ। किसी और के सीन में महत्व का एक कोना पकड़ लेना कोई उस से सीखे।'
Oscar 2024: ऑस्कर की रेस से बाहर हुई मलयालम फिल्म '2018', शॉर्टलिस्ट में इन फिल्मों ने मारी बाजी
अनुभव ने लोगों से ये फिल्म देखने की अपील भी की, उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'जा के देखें। ये swag वाली फिल्म नहीं है। उन फिल्मों में स्टार आप से दूर खड़ा होके करतब दिखाते है। ये वो फिल्म है, जिसमें किरदार पास आ के बैठ जाते हैं और छू पाते हैं आपको। जिंदाबाद राजू। पिछले दिनों लंदन में ही एक अफगान टैक्सी वाले से बातचीत हुई। वो डंकी करके लंदन गया था २५ साल पहले। अब लंदन का पासपोर्ट है उसके पास। मैंने पूछा वापस जाने का मन होता है? उसने एक सांस नहीं ली और बोला ‘बिलकुल’। अपना देश अपना होता है।'
Anand Pandit: आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, शाहरुख से अमिताभ बच्चन तक ने लगाया चार-चांद
बता दें कि 'डंकी' डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान की पहली फिल्म है, जिसमें तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 21 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हुई इस फिल्म का आज बॉक्स ऑफिस पर साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म सालार से सामना होगा, जिसमें सुपरस्टार प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं।
Salaar: साउथ के पीवीआर और मिराज पर रिलीज होगी सालार! प्रभास की फिल्म को मिली स्क्रीन की समान हिस्सेदारी