बॉलीवुड में पाइरेसी और लीक हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। कई बार पाइरेटेड वेबसाइट पर फिल्में रिलीज से पहले लीक कर दी जाती हैं, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस साल भी ऐसी कई फिल्में रहीं जो ऑनलाइन लीक कर दी गईं। साल 2018 के आखिर में चलिए हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं।
साल 2018 की ये बड़ी फिल्में रिलीज होते ही हो गई थीं Leak, उठाना पड़ा था करोड़ों का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के महज कुछ घंटों बाद ही यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। पाइरेसी के लिए मशहूर एक वेबसाइट ने इसे तीनों भाषाओं में एचडी क्वालिटी में लीक कर दिया। करीब 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लीक होने से इसकी कमाई पर फर्क पड़ा।
संजू
राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म है। रणवीर कपूर स्टारर फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला हालांकि रिलीज के कुछ समय बाद ही फेसबुक पर लीक हो गई थी। करीब एक घंटे तक फेसबुक पर रहने के बाद इसे हटा लिया गया था।
सुई धागा- मेड इन इंडिया
यशराज बैनर की फिल्म 28 सिंतबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के मेकर्स की मानें तो इसके लीक हो जाने से कमाई पर असर देखने को मिला था। सुई धागा बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी।
अंधाधुन
राधिका आप्टे, आयुष्मान खुराना और तब्बू की यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 110 करोड़ का बिजनेस किया। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी ये फिल्म सस्पेंस और ड्रामे से भरपूर है। रिलीज के कुछ ही दिनों बाद फिल्म लीक हो गई थी हालांकि इसकी दमदार कहानी की वजह से दर्शकों ने सिनेमाघरों में इसे देखना पसंद किया।