फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepak Dobriyal: जान्हवी कपूर के बारे में दीपक डोबरियाल ने दिया बयान, बोले-श्रीदेवी की बेटी होने से...

Sat, 30 Jul 2022 11:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 30 Jul 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Good Luck Jerry Actor Deepak Dobriyal said Janhvi Kapoor have Lot of pressure for being Sridevi's child
दीपक डोबरियाल, श्रीदेवी, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुडलक जेरी' रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोगों का फिल्म का इंतजार था। फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन मिला है। वहीं, इस फिल्म में अभिनेता दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और अपनी को स्टार जान्हवी कपूर के बारे में बात की। 

Good Luck Jerry Actor Deepak Dobriyal said Janhvi Kapoor have Lot of pressure for being Sridevi's child
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, दीपक डोबरियाल ने इंटरव्यू के दौरान जान्हवी की परवरिश और उनकी मासूमियत, काम के लिए जुनून, सीखने की जिज्ञासा की तारीफ की। दीपक ने कहा कि उन्हें जान्हवी के साथ एक 'व्यक्तिगत जुड़ाव' महसूस हुआ क्योंकि उन्हें अपना पहला अवॉर्ड ओमकारा के लिए श्रीदेवी के हाथों ही मिला था। इसके साथ उन्होंने कहा कि जान्हवी पर श्रीदेवी की बेटी होने की वजह से बहुत दबाव है।  

Good Luck Jerry Actor Deepak Dobriyal said Janhvi Kapoor have Lot of pressure for being Sridevi's child
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

दीपक डोबरियाल ने कहा, 'मुझे श्रीदेवी से पहला अवॉर्ड मिला था इसीलिए जान्हवी के साथ ऐसा लगा कि मेरा व्यक्तिगत जुड़ाव है। जब मैं शूटिंग नहीं कर रहा था, तब भी मैं उन्हें मोटिवेट करने के लिए सेट पर होता था। उनकी परवरिश ने मुझे अपने बच्चों को भी एक खास तरीके से पालने के लिए प्रेरित किया। उनकी मासूमियत, काम के लिए जुनून, सीखने की जिज्ञासा और जोखिम लेने का रवैया बहुत अद्भुत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Good Luck Jerry Actor Deepak Dobriyal said Janhvi Kapoor have Lot of pressure for being Sridevi's child
दीपक डोबरियाल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे उन्होंने कहा, 'वह गुडलक जेरी के सेट पर थिएटर अभिनेताओं से घिरी हुई थीं और वह उनसे नई चीजे सीखने की पूरी कोशिश करती थीं। वह लगातार ज्ञान की तलाश में थीं और यही वह चीज है जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं। जान्हवी श्रीदेवी की बेटी हैं और उन पर काफी दबाव है। वह बहुत छोटी हैं और फिर भी लोग उन्हें नहीं बख्शते। दर्शकों के लिए उनकी प्रतिभा को पूरी तरह से उनके प्रदर्शन के आधार पर आंकना कठिन है क्योंकि वे लगातार उनकी तुलना उनकी मां से करना चाहते हैं।'

विज्ञापन
Good Luck Jerry Actor Deepak Dobriyal said Janhvi Kapoor have Lot of pressure for being Sridevi's child
फिल्म 'गुडलक जेरी' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि 'गुडलक जेरी' 2018 की तमिल फिल्म 'कोलामावु कोकिला' की रीमेक है, जिसमें नयनतारा और योगी बाबू ने अभिनय किया है। फिल्म में जान्हवी ने जेरी की भूमिका निभाई है, जो बिहार की एक अप्रवासी है, जो मां को कैंसर होने के बाद पंजाब में एक ड्रग डीलर बन जाती है। सिद्धार्थ सेनगुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पंकज मट्टा ने लिखा है। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुक्रवार को रिलीज हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed