टीवी से लेकर बॉलीवुड तक एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी खबरों में लोगों की काफी दिलचस्पी होती है। इसी के साथ कलाकारों की निजी जिंदगी में क्या कुछ हो रहा है, ये जानने के लिए भी फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। वहीं सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए खुदी से जुड़ी जानकारियां साझा करते रहते हैं, चाहे वह निजी जिंदगी हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ। तो चलिए फोटोज ऑफ द के माध्य्म से जानते हैं कि किस सेलिब्रिटी ने आज क्या अपडेट दिया है।
Photos of the day: माथे पर बिंदी लगाए खूब फबीं आलिया और जान्हवी का दिलकश अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही प्रेग्नेंसी की न्यूज को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्हें ढीले-ढाले ब्लैक सूट में देखा जा सकता है। लाइट मेकअप कानों में झुमके और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुडलक जैरी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आज एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की नेट साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है।
अभिनेत्री सारा अली खान ने आज अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो उनके एक इवेंट में रैंप वॉक के दौरान की हैं। इन तस्वीरों में ब्लू कलर के लहंगे में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं डीप नेक के साथ उन्होंने लुक को बोल्ड टच दिया है।
90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने बोल्ड अंदाज में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। करिश्मा को नाइट ड्रेस में पोज करते देखा जा सकता है।