फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos of the day: हिना खान का ग्लैमरस अंदाज और एडवेंचर करने निकलीं जान्हवी, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Fri, 17 Jun 2022 10:33 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Good Luck Jerry First Look Janhvi Kapoor Film Poster Out and hina khan glamorous today celebrity update in 10 pictures
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta

जहां सितारों की निजी जिंदगी में भी फैंस को दिलचस्पी होती हैं वहीं लोग एंटरटेनमेंट की खबरों से भी वाकिफ रहना चाहते हैं। हर रोज सेलिब्रिटीज काम से जुड़ी जानकारियों से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ के लम्हों तक कोई न कोई नई जानकारी देते रहते हैं। बॉलीवुड के गलियारों से आज भी कई अपडेट्स सामने आई हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या है आज पूरे दिन का सेलिब्रिटी अपडेट।

Good Luck Jerry First Look Janhvi Kapoor Film Poster Out and hina khan glamorous today celebrity update in 10 pictures
जान्हवी कपूर - फोटो : insta

जान्हवी कपूर भी अपने बोल्ड अंदाज से कहर ढाती दिखाई देती हैं। आज उन्होंने अपनी सिजलिंग तस्वीरें तो शेयर की ही हैं, इसके साथ ही वह एडवेंचर की राह पर भी निकल पड़ी हैं। दरअसल उनकी नई फिल्म 'गुड लक जैरी' ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर्स को शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा, निकल चुकी हूं मैं एक नए एडवेंचर पर गुडलक नहीं बोलेंगे। तस्वीरों में वह डरी सहमी दिखाई दे रही हैं।

Good Luck Jerry First Look Janhvi Kapoor Film Poster Out and hina khan glamorous today celebrity update in 10 pictures
हिना खान - फोटो : insta

टीवी अभिनेत्री हिना खान लगातार अपने हर लुक से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और हर दिन अपने ड्रेसिंग सेंस से स्टाइल स्टेटस सेट करती दिख रही हैं। हलिया तस्वीरों में एक बार फिर से उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन में उनके दिलकश अंदाज से नजरें हटाना मुश्किल है। हिना ने मैसी बन इंटेंस मेकअप और डायमंड के चोकर नेकलेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Good Luck Jerry First Look Janhvi Kapoor Film Poster Out and hina khan glamorous today celebrity update in 10 pictures
कियारा आडवाणी, वरुण धवन - फोटो : insta

'जुग जुग जियो' की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आती जा रही है,फिल्म की पूरी टीम भी इसका जमकर प्रमोशन कर रही है। इसी कड़ी में कियारा आडवाणी ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें वह वरुण धवन संग डांस करती दिख रही हैं। वहीं इसके अलावा एक्ट्रेस ने पर्पल ड्रेस में अपनी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उनका ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Good Luck Jerry First Look Janhvi Kapoor Film Poster Out and hina khan glamorous today celebrity update in 10 pictures
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने तो सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सफलता का झंडा फहरा ही दिया है साथ ही इसका टाइटल ट्रैक का खुमार भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने को अब तक 150 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस मौके पर कार्तिक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'इसे कहते हैं असली ब्लॉकबस्टर गाना !! अब 150 मिलियन के पार हालिया वक्त का सबसे बड़ा गाना और साल का नंबर वन सॉन्ग।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed