{"_id":"625ea1f940cf4274fe47e6c5","slug":"good-news-singham-fame-kajal-aggarwal-and-gautam-kitchlu-blessed-baby-boy-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल के घर गूंजीं किलकारियां, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुशखबरी: 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल के घर गूंजीं किलकारियां, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म
साउथ इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल मां बन गई हैं। काजल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। काजल अग्रवाल ने अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय किया है और अब वह अपने पति गौतम किचलू के साथ अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय करने के लिए तैयार हैं।
2 of 4
काजल अग्रवाल
- फोटो : Instagram
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया है। बताया जा रहा है कि दोनों पहली बार माता-पिता बनकर काफी ज्यादा खुश हैं। हालांकि, अब तक काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है, जिस वजह से अब फैंस को सिर्फ कपल द्वारा शेयर की गई उस तस्वीर का इंतजार है, जिसमें काजल और गौतम अपने बेटे की झलक दिखाएंगे। वहीं, फैंस सोशल मीडिया के जरिए काजल और गौतम को बधाई भी दे रहे हैं।
3 of 4
काजल अग्रवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
काजल अग्रवाल ने 1 जनवरी 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस को बीच साझा की थी। इस दौरान काजल ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह अपने पति गौतम किचलू के साथ नजर आई थीं। काजल द्वारा शेयर की गई इस खबर ने फैंस को काफी खुश कर दिया था। इसके बाद काजल ने फरवरी में अपनी गोदभराई का भी आयोजन किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू
- फोटो : Instagram
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी, जिसमें परिवार और कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं, आज के समय में काजल अग्रवाल और गौतम किचलू सिनेमा जगत के पॉपुलर कपल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।