सब्सक्राइब करें

DUNKI: राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की फिल्म को नाम मिला 'डंकी', इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 19 Apr 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
Dunki Shahrukh Khan Rajkumar Hirani Taapsee Pannu releasing in theaters on 22 December 2023
डंकी - फोटो : social media

सुपरस्टार शाहरुख खान और बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी एक साथ डंकी  नाम के एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहें है, बता दें इंडियन सिनेमा में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब बॉलीवुड के यह दो बड़े दिग्गज साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का एलान एक प्यारी सी वीडियो यूनिट के साथ किया गया जिसमें फिल्म के टाइटल का खुलासा करने के साथ बताया गया कि इसमें राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान को एक साथ फिल्म में काम करते देखा जाएगा।

बता दें, 3 इडियट्स, मुन्नाभाई फ्रैंचाइज़ी, पीके और संजू जैसी बड़ी कमर्शियली सक्सेसफुल फिल्में जिसने इंडस्ट्री में नए बेंचमार्क सेट किए है, के बाद अब  राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान के साथ अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम शुरू दिया है।

Trending Videos
Dunki Shahrukh Khan Rajkumar Hirani Taapsee Pannu releasing in theaters on 22 December 2023
राजकुमार हिरानी, शाहरुख खान - फोटो : social media

इस फिल्म को जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स मिलकर प्रेजेन्ट करेंगे। वहीं फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहें है। इस फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें, इस फिल्म को राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखा गया है, जिसका निर्माण राजकुमार हिरानी और गौरी खान कर रहीं है। यह फिल्म इसी अप्रैल से फ्लोर्स पर जा चुकी है और जहां तक फिल्म के नेक्स्ट शेड्यूल की बात करें तो उसकी शूटिंग पंजाब में बड़े पैमाने पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dunki Shahrukh Khan Rajkumar Hirani Taapsee Pannu releasing in theaters on 22 December 2023
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

इस डेवलपमेंट को पूरी तरह से कन्फर्म करते हुए राजकुमार हिरानी कहते हैं, "मेरे करियर के दौरान शाहरुख खान हमेशा मेरी विश लिस्ट में रहे हैं और अतीत में मेरे कई बार साथ काम करने की कोशिश करने के बाद, आखिरकार अब हम डंकी हमारी साझेदारी के रूप में सामने आई है। सो ऐसे में वो फिल्म में जो ऊर्जा, करिश्मा, ह्यूमर और चार्म लाते हैं, वह अद्वितीय है और मैं उस जादू को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्सुक हूं।”

Dunki Shahrukh Khan Rajkumar Hirani Taapsee Pannu releasing in theaters on 22 December 2023
शाहरुख खान - फोटो : social media

इस पर आगे बात करते हुए शाहरुख खान ने आगे कहा, "राज कुमार हिरानी इस पीढ़ी के बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, हमने हमेशा साथ काम करने की बात की है और मुझे बेहद खुशी है कि हम आखिरकार डंकी के साथ ऐसा कर रहे हैं। हमने इसी महीने फिल्म की शूटिंग शुरू की है और मैं इसके हर पल को संजो रहा हूं। राजू के लिए मैं गधा, बंदर...कुछ भी बन सकता हूं!"

विज्ञापन
Dunki Shahrukh Khan Rajkumar Hirani Taapsee Pannu releasing in theaters on 22 December 2023
tapsee pannu - फोटो : instagram

वहीं तापसी पन्नू ने इसपर कमेंट करते हुए कहा, “मैं इस यात्रा को शुरू करने और इस बेहद खास फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। मैं पहली बार राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान के साथ काम कर रही हूं, दो ऐसे लोग जिनका मैं पूरे दिल से सम्मान और प्रशंसा करती हूं। ” यह फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed