सब्सक्राइब करें

Mandakini: बोल्ड सीन करने से चर्चा में आने वाली मंदाकिनी के कमबैक से पहले देखें उनकी ये फिल्में, ओटीटी पर हैं मौजूद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 19 Apr 2022 04:32 PM IST
विज्ञापन
Mandakini Memorable Movies ram teri ganga maili tezaab available on OTT Platform amazon prime zee 5
ओटीटी पर मौजूद मंदाकिनी की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

मंदाकिनी एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से ही लोगों के दिल में अपने लिए खास जगह बना ली थी। मंदाकिनी की रियल लाइफ भी रील से कुछ कम नहीं रही। उनकी एक फोटो ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ एक मैच में नजर आई थीं, जिसके बाद से उनका नाम दाऊद से जोड़ा जाने लगा और उन्हें काम मिलने में भी परेशानी होने लगी। आखिर में 1996 में वह फिल्मों से दूर चली गईं। हालांकि अब 26 साल बाद वह फिर से अपने बेटे के साथ एक म्यूजिक वीडियो से कमबैक को तैयार हैं। लेकिन उससे पहले हम आपके लिए उनकी कुछ फिल्मों की लिस्ट लाए हैं, जिसे आप घर बैठे ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

Trending Videos
Mandakini Memorable Movies ram teri ganga maili tezaab available on OTT Platform amazon prime zee 5
राम तेरी गंगा मैली - फोटो : सोशल मीडिया

राम तेरी गंगा मैली (1985)
मंदाकिनी ने राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में कई बोल्ड सींस के कारण मंदाकिनी उस समय काफी चर्चा में रही थीं। इस फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया गया था। वहीं, इसमें राजीव कपूर, दिव्या राणा, सुषमा सेठ, कुलभूषण खरबंदा, रजा मुराद सहित कई कलाकार शामिल थे। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandakini Memorable Movies ram teri ganga maili tezaab available on OTT Platform amazon prime zee 5
तेजाब - फोटो : सोशल मीडिया

तेजाब (1988)
एन चंद्रा द्वारा निर्देशित 'तेजाब' में मंदाकिनी ने निकिता का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी महेश और मोहिनी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म के गाने 'एक दो तीन' के लिए अल्का यागनिक को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर और सरोज खान को बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए अवॉर्ड मिला था। वहीं, अनिल कपूर को बेस्ट एक्टर और कमलेश पांडे को बेस्ट डायलॉग का सम्मान मिला था। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।

Mandakini Memorable Movies ram teri ganga maili tezaab available on OTT Platform amazon prime zee 5
लड़ाई - फोटो : सोशल मीडिया

लड़ाई (1989)
दीपक शिवदासानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'लड़ाई' में मंदाकिनी, रेखा, मिथुन चक्रवर्ती, शक्ति कपूर, अनुपम खेर, डिंपल कपाड़िया और आदित्य पंचोली मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के डायलॉग अनवर खान ने लिखे थे। इसे आप जी 5 पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Mandakini Memorable Movies ram teri ganga maili tezaab available on OTT Platform amazon prime zee 5
प्यार के नाम कुर्बान - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार के नाम कुर्बान (1990)
'प्यार के नाम कुर्बान' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बब्बर सुभाष ने किया था। इस फिल्म में मंदाकिनी, डिंपल कपाड़िया, मिथुन चक्रवर्ती, गुलशन ग्रोवर और डैनी डेन्जोंगपा नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता हासिल की थी। इस फिल्म को आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
Mandakini: बोल्ड सीन करने से चर्चा में आने वाली मंदाकिनी के कमबैक से पहले देखें उनकी ये फिल्में, ओटीटी पर हैं मौजूद
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed