फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Goodbye: सामने आया अमिताभ बच्चन-रश्मिका मंदाना की फिल्म का पहला पोस्टर, जानिए किस दिन रिलीज होगी 'गुडबाय'

Sat, 03 Sep 2022 12:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 03 Sep 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
Goodbye: Amitabh bachchan Rashmika mandanna starerr Film First poster out know the release date of movie
'गुडबाय' का पहला पोस्टर रिलीज - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए सभी हमेशा उत्साहित रहते हैं। बिग बी के फैंस जहां उन्हें 'ब्रह्मास्त्र' में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं ऐसे में अपने प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए दिग्गज कलाकार ने अपनी आगामी फिल्म 'गुडबाय' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना काम करती नजर आएंगी। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तभी से फैन्स बेसब्री से इसके हर एक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। बिग बी के पोस्टर साझा करते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

Goodbye: Amitabh bachchan Rashmika mandanna starerr Film First poster out know the release date of movie
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

पतंग उड़ाते दिखे अमिताभ-रश्मिका
अमिताभ बच्चन ने कुछ ही देर पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म 'गुडबाय' का पोस्टर रिलीज किया। इस जारी किए गए पोस्टर में अमिताभ जहां बेज रंग का कुर्ते के साथ नीले रंग की स्लीवलेस बॉम्बर जैकेट पहने हुए दिखा रहे हैं, वहीं रश्मिका एक ओवरसाइज कुर्ता पहने बिग बी के पीछे खड़ी हैं। दोनों ही कलाकार पोस्टर में एक बड़ी सी मुस्कान लिए पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को साझा करते हुए बिग बी ने लिखा, 'परिवार का साथ है सबसे खास, जब कोई नहीं होता पास तब भी रहता है इनका एहसास। गुडबाय सिनेमाघरों में 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज हो रही है।'   

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Goodbye: Amitabh bachchan Rashmika mandanna starerr Film First poster out know the release date of movie
Goodbye - फोटो : Goodbye

दिल को छू लेने वाली कहानी
इससे पहले भी मेकर्स ने 'गुडबाय' की रिलीज डेट का एलान करते हुए एक तस्वीर साझा की थी। इस साझा की गई तस्वीर में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही थी। तस्वीर में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं सोफे के किनारे पर बैठीं रश्मिका उन्हें पॉपकॉर्न दे रही हैं। नीना गुप्ता सोफे के नीचे बैठी हैं। परिवार के बाकी सदस्य भी जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखकर किसी को भी अपने परिवार की याद आ जाएगी क्योंकि फोटो में दिख रहा यह नजारा किसी आम परिवार जैसा था। अमिताभ की यह मल्टीस्टारर फिल्म  जिंदगी, परिवार और रिश्तों पर आधारित एक दिल छू लेने वाली कहानी है। मेकर्स का मानना है कि फिल्म की कहानी इमोशंस से भरपूर होगी, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ कई बार रुलाएगी भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Goodbye: Amitabh bachchan Rashmika mandanna starerr Film First poster out know the release date of movie
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका का बॉलीवुड में डेब्यू
बिग बी और रश्मिका मंदाना के अलावा इस फिल्म में नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें कि 'गुड बाय' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। वहीं गुडको के साथ मिलकर एकता कपूर इस फिल्म का निर्माण कर रही हैं। आपको बता दें कि 'गुडबाय' से रश्मिका मंदाना बॉलीवुड डेब्यू  करने जा रही हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed