सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: बॉक्स ऑफिस ‘क्वीन’ हैं रश्मिका मंदाना, क्या ‘गुडबाय’ से बॉलीवुड में भी चमका पाएंगी किस्मत?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 05 Oct 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
Goodbye fame Rashmika Mandanna Movies Box Office Report card from Kirik Party geetha govindam chalo pushpa
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रश्मिका मंदाना अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्मी दुनिया का हिस्सा बने रश्मिका को अभी छह ही साल हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में ही वह अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गई हैं। अभिनेत्री अब तक 15 फिल्मों में नजर आई हैं, जिनमें से सिर्फ दो-तीन फिल्में ही फ्लॉप साबित हुई हैं। तो चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बारे में...

Trending Videos
Goodbye fame Rashmika Mandanna Movies Box Office Report card from Kirik Party geetha govindam chalo pushpa
किरिक पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

किरिक पार्टी (2016)
रश्मिका मंदाना ने 2016 में 'किरिक पार्टी से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना रक्षित शेट्टी और अच्युत कुमार के साथ नजर आई थीं। ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म चार करोड़ की लागत से बनी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही थी। अभिनेत्री की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का पुरस्कार भी मिला।

Prabhas: अक्षय कुमार की राह चल निकले ‘बाहुबली’ प्रभास, इन चार पैन इंडियन फिल्मों में दांव पर लगे 1400 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Goodbye fame Rashmika Mandanna Movies Box Office Report card from Kirik Party geetha govindam chalo pushpa
अंजनी पुत्र और चमक - फोटो : सोशल मीडिया

अंजनी पुत्र और चमक (2017)
पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद रश्मिका मंदाना के 'अंजनी पुत्र' और 'चमक' में नजर आईं। ए हर्षा द्वारा निर्देशित 'अंजनी पुत्र' में रश्मिका पुनीत राजकुमार और राम्या कृष्णन के साथ दिखाई दी थीं। 18 करोड़ का कलेक्शन कर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, सूनी के निर्देशन में बनी 'चमक' को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस नहीं मिला। फिल्म 3.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई और फ्लॉप साबित हुई।

Goodbye fame Rashmika Mandanna Movies Box Office Report card from Kirik Party geetha govindam chalo pushpa
चलो - फोटो : सोशल मीडिया

चलो (2018)
2018 में रश्मिका मंदाना ने तेलुगू सिनेमा की और रुख किया और वेंकी कुदुमुला की फिल्म 'चोल' में नजर आईं। इस फिल्म में नागा सूर्या और अच्युत कुमार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला और 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर यह सुपरहिट साबित हुई।

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी के हाथ लगी बड़ी सफलता, बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ जश्न मनाती आईं नजर

विज्ञापन
Goodbye fame Rashmika Mandanna Movies Box Office Report card from Kirik Party geetha govindam chalo pushpa
गीता गोविंदम - फोटो : सोशल मीडिया

गीता गोविंदम और देवदास (2018)
इसके बाद रश्मिका मंदाना 'गीता गोविंदम' में नजर आईं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी विजय देवरकोंडा के साथ बनी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। रिपोर्ट्स के अनुसार परसुराम द्वारा निर्देशित यह फिल्म पांच करोड़ के बजट में बनी थी, जिसमें बॉक्स ऑफिस पर 132 करोड़ रुपये कमाए और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसी साल रश्मिका श्रीराम आदित्य की फिल्म 'देवदास' में भी दिखाई दी। यह फिल्म 45 करोड़ का कलेक्शन कर एवरेज साबित हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed