बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी के जाने का गम हर किसी को है। फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ हर कोई उन्हें याद कर रहा है। अब श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने वालों में एक और नाम जुड़ गया है।
बॉलीवुड ही नहीं गूगल के सीईओ भी हैं श्रीदेवी के फैन, ट्विटर पर ऐसे किया याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, श्रीदेवी के फैंस की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है जो हैं गूगल के सीईओ सुंदर पिचई। सुंदर पिचई ने श्रीदेवी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'सदमा में उनकी अदाकारी मुझे सबसे अधिक पसंद है और परिवार के साथ श्रीदेवी को देखने की खास यादें जहन में बनी हुई हैं। वो अपने क्षेत्र में अग्रणी थीं और तमाम लोगों के लिए एक प्रेरणा भी। आपके इस दु:खद नुकसान का बेहद खेद है। ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करे।'
Her performance in Sadma was one of my favorites and have special memories of watching Sridevi with my family. She was a pioneer and an inspiration to so many of us. So very sorry for your tragic loss and may she RIP
दरअसल, 28 फरवरी को श्रीदेवी की अंत्येष्टि के बाद उनके पति बोनी कपूर ने एक चिट्ठी लिखी थी। जिसे उन्होंने ट्विटर पर श्रीदेवी के एकाउंट से शेयर किया था। इसी चिट्ठी के जवाब में सुंदर पिचई ने अपनी भावनाएं ट्विटर पर व्यक्त कीं।
— SRIDEVI BONEY KAPOOR (@SrideviBKapoor) February 28, 2018
इससे पहले, बोनी कपूर ने चिट्ठी में लिखा, 'वो दुनिया के लिए उनकी चांदनी थीं... श्रेष्ठ एक्टर थीं... उनकी श्रीदेवी थीं... लेकिन मेरे लिए मेरा प्यार, मेरी दोस्त और मेरी दोनों बेटियों की मां थीं... मेरी हमसफर थीं... । मेरी बेटियों के लिए वो सब कुछ थीं... उनकी जिंदगी थीं। वो हमारे परिवार की धुरी थीं।'
बोनी कपूर ने निवेदन किया कि, 'उन्हें और उनके परिवार को अफसोस मनाने के लिए अकेला छोड़ दें। अगर आप श्रीदेवी के बारे में बात ही करना चाहते हैं तो उनसे जुड़ी उन यादों की चर्चा कीजिए, जिनसे आप सब जुड़े हुए हैं। वो ऐसी अभिनेत्री थीं और रहेंगी, जिसकी कमी पूरी नहीं की जा सकेगी। इसके लिए उनका सम्मान कीजिए। किसी कलाकार के जीवन का पर्दा कभी नहीं गिरता, क्योंकि वो सिल्वर स्क्रीन पर जगमगाता रहता है।'