फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुका है साउथ का ये मशहूर कॉमेडियन, देखते ही लोगों की छूट जाती है हंसी

Tue, 25 May 2021 12:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 25 May 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Goundamani birthday special Interesting Facts About The Real Comedy King Of Kollywood
गौण्डामणि - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा के ऐसे बहुत से कलाकार हैं जो अपने खास अभिनय के लिए जाने जाते हैं, और उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उन्हीं में से एक साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता गौण्डामणि भी हैं। गौण्डामणि शानदार अभिनय के अलावा अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में अपने कॉमेडी अंदाज से दर्शकों के दिलों को जीता है।



असली नाम सुब्रमण्यम करुप्पैया है
गौण्डामणि (Goundamani ) का जन्म 25, 1939 को कोयंबटूर के उदुमलपेट में हुआ था। उनका असली नाम सुब्रमण्यम करुप्पैया है, लेकिन उनकी अलग कॉमेडी की वजह से मशहूर निर्माता-निर्देशक भारती राजा ने उन्हें गौण्डामणि का नाम दिया था। गौण्डामणि ने 60 से लेकर 90 के दशक की कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिनमें से करीब 10 फिल्मों में उन्होंने मुख्य अभिनेता के तौर पर काम किया है।

Goundamani birthday special Interesting Facts About The Real Comedy King Of Kollywood
गौण्डामणि - फोटो : सोशल मीडिया

गौण्डामणि ने तमिल फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे किरदारों से की थी। धीरे-धीरे वह अपनी कॉमेडी से चर्चा में आने लगे और देखते ही देखते गौण्डामणि तमिल सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन कलाकार बन गए। वह मंच और शूटिंग के दौरान स्क्रिप्ट के बाहर काउंटर डायलॉग बोलने की क्षमता रखते हैं। कॉमेडियन सेंथिल के साथ मिलकर गौण्डामणि कई सुपरहिट फिल्में कीं। 

Goundamani birthday special Interesting Facts About The Real Comedy King Of Kollywood
गौण्डामणि - फोटो : सोशल मीडिया

इन दोनों कॉमेडियन की जोड़ी को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। यही वजह थी जो गौण्डामणि और सेंथिल ने मिलकर 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इन दोनों की आपसी कॉमिक टाइमिंग बेहतरीन रही है। गौण्डामणि ने अपने पूरे करियर में मेयर मीनाक्षी, मंगला नायगी, नेतृक्कन, मलईयूर ममबत्तियां, करागात्ताकरण, पुथु पाटु, चिन्ना गौन्डर और लकी मैन सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Goundamani birthday special Interesting Facts About The Real Comedy King Of Kollywood
गौण्डामणि - फोटो : सोशल मीडिया

यह बात गौण्डामणि के बहुत कम फैंस को पता होगी कि वह एकमात्र कॉलीवुड अभिनेता हैं जिन्होंने कहा कि वह तमिल के अलावा किसी अन्य भाषा की फिल्म में अभिनय नहीं करेंगे। उनके अभिनय का आलम कुछ ऐसा है कि स्क्रीन पर उन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है।

विज्ञापन
Goundamani birthday special Interesting Facts About The Real Comedy King Of Kollywood
गौण्डामणि - फोटो : सोशल मीडिया

2010 में रिलीज हुई फिल्म पोलाची माप्पिल्लै के बाद गौण्डामणि बीमार पड़ गए और तमिल सिनेमा से लंबा ब्रेक ले लिया था। 5 लंबे वर्षों के लंबे ब्रेक के बाद वह फिल्म 49-ओ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed