फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda Naam Mera: थिएटर नहीं अब सीधे ओटीटी पर आएगी विक्की कौशल की ‘गोविंदा नाम मेरा’, जानें कब देख सकेंगे आप

Wed, 16 Nov 2022 12:32 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 16 Nov 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
Govind Naam Mera to release on ott disney plus hotstar starring Vicky Kaushal Bhumi Pednekar Kiara Advani
गोविंद नाम मेरा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की कॉमेडी फिल्म 'गोविंद नाम मेरा' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म को अब दर्शक सिनेमाघरों में नहीं, अपने घर पर ही देख पाएंगे। दरअसल, फिल्म अब थिएटर में रिलीज न होकर जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। इसकी जानकारी अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर पोस्ट साझा कर दी है।

Govind Naam Mera to release on ott disney plus hotstar starring Vicky Kaushal Bhumi Pednekar Kiara Advani
विक्की कौशल, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की जानकारी दी है। इस वीडियो में वह करण जौहर के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों मजेदार अंदाज में बातचीत कर रहे हैं, जिसमें करण विक्की को गोविंदा के बारे में बता रहे हैं। पहले विक्की को गोविंदा नाम सुनते ही लगता है कि वह गोविंदा की बायोपिक करने जा रहे हैं, फिर करण कहते है कि बायोपिक कौन बनाता है। इसके बाद करण विक्की को गोविंदा के बारे में जो भी बता रहे हैं विक्की उसका अच्छा समझ रहे हैं, लेकिन निकलता सब उल्टा है।

Drishyam 2 Box Office Prediction: सलगांवकर परिवार फिर दोहराएगा 2 अक्टूबर की कहानी, पहले दिन हो सकती है इतनी कम

Govind Naam Mera to release on ott disney plus hotstar starring Vicky Kaushal Bhumi Pednekar Kiara Advani
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो शेयर करते हुए विक्की कौशल ने लिखा, 'गोविंदा नाम मेरा ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। जल्द ही मिलते हैं! संभल लीना!’ हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। फैंस भी फिल्म की घोषणा होने के बाद से काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

Dipika Kakar: ‘खुद डिजाइनर ड्रेस पहन ननद को बेकार कपड़े पहना दिए’, सबा के रिसेप्शन लुक पर ट्रोल हुईं दीपिका
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन
विज्ञापन
Govind Naam Mera to release on ott disney plus hotstar starring Vicky Kaushal Bhumi Pednekar Kiara Advani
विक्की कौशल - फोटो : Instagram

बता दें कि हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' के बाद 'गोविंदा नाम मेरा' धर्मा प्रोडक्शन बैनर के तहत विक्की की दूसरी फिल्म है। वहीं, फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इसमें विक्की के साथ भूमि और कियारा नजर आने वाली हैं। वहीं, इसके अलावा वह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में सारा अली खान और तृप्ति डिमरी के साथ भी दिखाई देंगे।

Alia-Ranbir: क्या रखा जाएगा रणबीर-आलिया की बेटी का नाम? सामने आई ये जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed