{"_id":"61863d6a501564581d500f4d","slug":"govinda-and-his-family-bring-out-best-ethnic-outfits-for-diwali-special-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: गोविंदा ने परिवार के साथ शेयर की खास दिवाली तस्वीर, यूजर ने लिखा- कृष्णा व करिश्मा वाले नाटक से दूर रहो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: गोविंदा ने परिवार के साथ शेयर की खास दिवाली तस्वीर, यूजर ने लिखा- कृष्णा व करिश्मा वाले नाटक से दूर रहो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:05 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने परिवार के साथ दिवाली समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में गोविंदा अपने परिवार के साथ हैं और सभी ने पारंपरिक पोशाक पहनी हुई है। ये सारी तस्वीरें प्रोफेशनली क्लिक की गई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने परिवार के साथ दिवाली समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में गोविंदा अपने परिवार के साथ हैं और सभी ने पारंपरिक पोशाक पहनी हुई है। ये सारी तस्वीरें प्रोफेशनली क्लिक की गई हैं। गोविंदा की परिवार के साथ इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अभिनेता के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को 95 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इन तस्वीरों में गोविंदा काले रंग की शेरवानी में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
जबकि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने सफेद रंग की पोशाक पहनी है। जिस पर उन्होंने काले रंग का स्टोल कैरी किया हुआ है। इन तस्वीरों में गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा ने पीले रंग का लहंगा पहना हुआ है। जबकि बेटे यशवर्धन काले और सुनहरे रंग के कुर्ते में हैं। परिवार के साथ खींची गई इन तस्वीरों में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनिता आहूजा के साथ ही बच्चे भी बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।
3 of 5
गोविंदा और सुनीता
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन सभी फोटो को शेयर करते हुए गोविंदा ने सभी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंनें तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, आप सभी को हमारी तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके साथ ही गोविंदा ने प्रशंसकों को नये साल की भी शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात के लोगों को गुजराती नव वर्ष की बधाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक
- फोटो : Instagram
पिछले महीने करवा चौथ पर गोविंदा ने सुनीता के साथ तस्वीरें शेयर की थीं और बताया था कि कैसे उन्होंने उन्हें बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि मेरे सबसे अच्छे दोस्त के लिए, मेरे जीवन का प्यार, मेरे दो खूबसूरत बच्चों की मां। करवा चौथ की शुभकामनाएं। मुझे तुमसे प्यार है। तुम्हारे लिए मेरा प्यार अथाह है।
विज्ञापन
5 of 5
सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक
- फोटो : Instagram
गोविंदा की दिवाली तस्वीर पर उनके फैंस ने कई तरह की टिप्पणियां की हैं। एक फैन ने लिखा, आपको भी गोविंदा सर दिवाली की शुभकामनाएं.. बस आप यह कृष्णा और करिश्मा वाले नाटक से दूर रहो। अच्छा नहीं लगता आपको और मैडम को फालतू बोलते हुए। गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा का उनके भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी करिश्मा से काफी लंबे वक्त से पारिवारिक मनमुटाव चल रहा है। जिसके कारण अक्सर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और कृष्णा की पत्नी करिश्मा एक-दूसरे पर जुबानी वार करती रहती हैं। सुनीता आहूजा ने तो यहां तक कह डाला था कि जब से करिश्मा घर में आई है तब से पारिवारिक मतभेद शुरू हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।