फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों से लेकर निजी जिंदगी तक, गोविंदा के बेहद खास हैं ये अभिनेता, बड़े पर्दे पर निभाई अहम भूमिका

Thu, 19 Dec 2019 10:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 19 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Govinda birthday special His Best Chemistry In Film With Satish Kaushik
Satish Kaushik And Govinda - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का जन्मदिन 21 दिसंबर को होता है। गोविंदा ने 90 के दशक की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। गोविंदा के बॉलीवुड के कलाकारों से काफी अच्छे रिश्ते रहे हैं। उनके सबसे करीबी दोस्त सतीश कौशिक हैं। गोविंदा के साथ सतीश कौशिक की जोड़ी कई फिल्मों नजर आ चुकी है। इन दोनों की खास दोस्तों की जोड़ी बड़े परदे पर हिट भी साबित हुई। गोविंदा के जन्मदिन पर हम आपको सतीश कौशिक और उनकी दोस्ती के बारे में बताते हैं।

Govinda birthday special His Best Chemistry In Film With Satish Kaushik
गोविंदा - फोटो : file photo

गोविंदा ने लंबे समय बाद बॉलीवुड में कम बैक किया था। उनकी इस कमबैक मूवी का नाम 'आ गया हीरो' था। गोविंदा को उम्मीद थी कि ये फिल्म उनके लिए मील का पत्थर साबित होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। अगर बात करें फिल्मी कनेक्शन की तो गोविंदा और सतीश कौशिक की जोड़ी ने दर्जनों सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनमें कई फिल्में ऐसी हैं जिनका संयोग जानकर आप भी हमारी तरह हैरान रह जाएंगे। 

Govinda birthday special His Best Chemistry In Film With Satish Kaushik
गोविंदा - फोटो : file photo

गोविंदा की ज्यादातर फिल्मों में वो एक संस्कारी बेटे का किरदार निभाते थे। जो अपने आत्मसम्मान के घर तक छोड़ देता था। ऐसे में उनको सहारा देने के लिए जो शख्स आगे आता था वो थे सतीश कौशिक। सतीश और गोविंदा ने कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों ही दर्शकों को अपने लतीफों से हंसाते थे। दोनों की केमिस्ट्री भी लाजवाब थी। ऐसी कई फिल्में रहीं जिसमें गोविंदा ने घर छोड़ा तो सतीश ने उन्हें सहारा दिया। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये फिल्में...

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda birthday special His Best Chemistry In Film With Satish Kaushik
गोविंदा - फोटो : file photo

राजा जी (1999)
इस फिल्म में सतीश कौशिक ने गोविंदा के मामा का रोल प्ले किया था। गोविंदा चाहते हैं कि वो एक अमीर लड़की से शादी कर ले ताकि उसके पैसों पर ऐश कर सके। ऐसे में सतीश ही उनकी अमीर लड़की ढूंढने में मदद करते हैं।

स्वर्ग (1990)
इस फिल्म में गोविंदा को चोरी के आरोप में घर से बाहर निकाल दिया जाता है। तब गोविंदा हीरो बनने के लिए मुंबई आते हैं। यहां उन्हें सतीश कौशिक मिलते हैं जो अपने घर में उन्हें सहारा देते हैं।

विज्ञापन
Govinda birthday special His Best Chemistry In Film With Satish Kaushik
गोविंदा

साजन चले ससुराल (1996)
इस फिल्म में गोविंदा के साथ करिश्मा ने काम किया था। करिश्मा और गोविंदा की शादी होने के बाद उसके ससुराल वाले उन्हें घर से निकाल देते हैं। गोविंदा भी काम की तलाश में गांव से शहर आ जाते हैं। यहां भी उन्हें मुत्तुस्वामी मिलते हैं। इस मुत्तुस्वामी का किरदार सतीश कौशिक ने निभाया था। सतीश एक बार फिर गोविंदा को अपने घर में रख उन्हें नौकरी दिलवाते हैं।

परदेसी बाबू (1998)
इस फिल्म में गोविंदा को एक अमीर परिवार की लड़की से प्यार हो जाता है। लड़की के पिता गोविंदा के सामने शर्त रखते हैं कि उसे एक साल में एक करोड़ रुपए कमाने होंगे। जब गोविंदा पैसे कमाने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं तभी उनकी मुलाकात हैप्पी सिंह यानी सतीश कौशिक से होती है। जो बिजनेस करने में गोविंदा की मदद करते हैं।

क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता (2001)
इस फिल्म में राज मल्होत्रा यानी गोविंदा वकालत करने के लिए एक छोटे से शहर से मुंबई आते हैं। यहां एक बार फिर उन्हें सतीश कौशिक मिलते हैं और अपने घर में पनाह देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed