फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAA के विरोध की वजह से दीपिका पादुकोण ने लिया बड़ा फैसला, 'छपाक' से जुड़ा है कनेक्शन

Thu, 19 Dec 2019 09:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 19 Dec 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Meghna Gulzar calls off Chhapaak promotions in Delhi during CAA protest
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को रिलीज होने में महज 22 दिन बचे हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले दीपिका इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण और फिल्म के मेकर्स ने ऐसा फैसला लिया है जिससे दिल्लीवालों को झटका जरूर लग सकता है। खास बात है कि यह फैसला फिल्म रिलीज होने के चंद दिन पहले लिया। 

Deepika Padukone Meghna Gulzar calls off Chhapaak promotions in Delhi during CAA protest
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter

'छपाक' फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार हाल ही में एक चैनल के निजी कार्यक्रम में गई थीं। इस कार्यक्रम के दौरान मेघना गुलजार ने 'छपाक' के दिल्ली प्रमोशन को लेकर बड़ा बयान दिया। मेघना गुलजार ने कहा- 'दिल्ली में आकर फिल्म का प्रमोशन करना गलत होगा क्योंकि इस वक्त नागरिकता संशोधन कानून का विरोध हो रहा है। हम लोग यही प्रार्थना करते है कि शांति बनी रहे और सौहार्द बना रहे।'

Deepika Padukone Meghna Gulzar calls off Chhapaak promotions in Delhi during CAA protest
छपाक की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

मेघना गुलजार ने आगे कहा- 'उन सब से माफी मांगते हैं जिन्हें हमारे वहां न आने से तकलीफ हो रही है। हम उम्मीद करते हैं कि आप हमारी बात समझेंगे।'  मेघना के अलावा दीपिका ने भी एक इंटरव्यू के दौरान यही बात कही। दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बीते रविवार को जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन और फिर सीलमपुर में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली के अलावा देश के कई हिस्सों में हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Meghna Gulzar calls off Chhapaak promotions in Delhi during CAA protest
Chhapaak - फोटो : Twitter

'छपाक' फिल्म की बात करें तो इसके ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में दीपिका ने एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) का किरदार निभाया है। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद एसिड अटैक पीड़िता इस फिल्म के मेकर्स से खुश नहीं हैं।

विज्ञापन
Deepika Padukone Meghna Gulzar calls off Chhapaak promotions in Delhi during CAA protest
laxmi agarwal - फोटो : file photo

बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के मुताबिक लक्ष्मी अग्रवाल फिल्म के लिए मिली फीस पर नाराज हैं। लक्ष्मी को फिल्म के कॉपीराइट के लिए 13 लाख रुपये दिए गए थे। जिस वक्त लक्ष्मी को यह रकम दी गई थी उस समय वह खुश थीं। अब वो ज्यादा पैसों की मांग कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मी की इसी मांग की वजह से उनके और 'छपाक' की टीम के साथ उनका विवाद चल रहा है। आपको बता दें, छपाक में दीपिका के अलावा विक्रांत मैसी भी हैं। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। 

CAA पर साउथ सुपरस्टार का पीएम और शाह पर निशाना, कहा- 'जिनको मोदी फॉलो करते वो मुझे धमकी दे रहे'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed