फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वगल की प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारे, तस्वीरों में भावुक नजर आईं ऐश्वर्या

Thu, 19 Dec 2019 09:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 19 Dec 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Vidya Balan emotional at Makeup artist Subhash Vagal prayer meet
Aishwarya Rai Bachchan and Vidya Balan - फोटो : twitter

बॉलीवुड में इस साल कई जानी मानी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस कड़ी में मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वगल का नाम भी शामिल है। सुभाष वगल का इंतकाल छह दिसंबर को हुआ था। सुभाष (Subhash Vagal) कैंसर से पीड़ित थे। सुभाष के निधन के 13वें दिन मुंबई में प्रार्थना सभा रखी गई। प्रार्थना सभा में सिनेमाजगत के कई सितारे पहुंचे और सभी ने नम आंखों से मेकअप आर्टिस्ट को श्रद्धांजलि दी। 

Aishwarya Rai Bachchan Vidya Balan emotional at Makeup artist Subhash Vagal prayer meet
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : twitter

इस प्रार्थना सभा में सबसे ज्यादा चर्चा में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) रहीं। इस मौके पर अभिनेत्री भावुक नजर आईं। ऐश्वर्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या को इस तरह देखकर लग रहा है कि सुभाष उनके दिल के बेहद करीब थे। कुछ तस्वीरों में तो ऐश्वर्या की आंखों में आंसू भी नजर आए। 

Aishwarya Rai Bachchan Vidya Balan emotional at Makeup artist Subhash Vagal prayer meet
Vidya Balan - फोटो : twitter

इस मौके पर ऐश्वर्या ने डेनिम जींस के साथ काले रंग का टॉप पहना हुआ था। ऐश्वर्या के अलावा विद्या बालन भी पहुंचीं। विद्या ने सफेद रंग का सूट पहना हुआ था। सुभाष वगल के निधन पर कई हस्तियों ने शोक जताया था जिसमें कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Vidya Balan emotional at Makeup artist Subhash Vagal prayer meet
fanney khan - फोटो : file photo

ऐश्वर्या राय बच्चन के फिल्मी करियर की बात करें तो आखिरी बार 'फन्ने खां' में नजर आई थीं। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। इसमें ऐश्वर्या के अलावा अनिल कपूर, राजकुमार राव और दिव्या दत्ता थीं। फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया था। 

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan Vidya Balan emotional at Makeup artist Subhash Vagal prayer meet
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : social media

ऐश्वर्या जल्द ही 'पोन्नियीन सेलवन' में नजर आ सकती हैं। साउथ की इस फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम करेंगे। ऐश्वर्या इससे पहले 'गुरू' फिल्म में भी उनके साथ काम कर चुकी हैं। इसी फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन भी थे। फिल्म में ऐश्वर्या ने अभिषेक की पत्नी का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2007 में आई थी। 

'दद्दू' बनकर इस अभिनेता ने बॉलीवुड पर किया राज, शादी की दावत में मिला था पहला मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed