{"_id":"5dfb83ca8ebc3e87f0306b70","slug":"actress-malaika-arora-reply-to-trolls-i-do-not-care","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब, कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब, कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 19 Dec 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर कोई आए दिन कभी फैन्स की पसंद बनता है, तो कभी ट्रोलर्स का निशाना। ऐसे में इन सेलेब्स को एक तरह से आदत हो जाती है। कई सेलेब्स इन ट्रोलर्स को जवाब दे देते हैं तो कई इसे नजरअंदाज कर देते हैं। हाल ही में बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। मलाइका ने ट्रोलर्स के लिए कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
2 of 5
Malaika Arora
- फोटो : social media
हाल ही में मलाइका ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में मलाइका ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का निशाना बनने पर अपनी बात रखी है। मलाइका ने कहा, 'मुझे इससे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता। ट्रोलिंग वगैरह काफी दुखद है। मुझे लगता है कि सोशल मीडिया काफी नेगेटिव स्पेस बन गया है और ये बहुत ही दुखद है'।
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
आगे मलाइका कहती हैं, 'कोई भी अपने दिन के अंत में नेगेविटी नहीं देखना चाहता। मुझे लगता है कि आपको पॉजिटिविटी और हैप्पीनेस फैलानी चाहिए। लोगों का काम ही है कहना। मुझे इन सब से फर्क नहीं पड़ता। लोग तो कहेंगे ही, मैं जाकर किसी का हाथ नहीं पकड़ सकती। लोग लगातार बात करते रहेंगे तो उन्हें करने दो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora
- फोटो : file photo
बता दें कि मलाइका भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मलाइका अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इनकी कई तस्वीरों को यूजर्स पसंद करते हैं। तो कई पर यूजर्स इन्हें ट्रोल भी कर देते हैं। इसी तरह के ट्रोलर्स को इस इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : amar ujala
मलाइका अरोड़ा वैसे भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों मलाइका अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मलाइका की जगहों पर अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट होती हैं। जिसके लिए वो चर्चाओं में बनी रहती हैं। इसके अलावा इन दिनों वो अर्जुन के साथ शादी की खबरों को लेकर बी सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि मलाइका और अर्जुन दोनों ने ही इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।