{"_id":"57e4e3684f1c1bf630a821e0","slug":"govinda-had-change-name-more-than-six-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्ट्रगल के दिनों में इस हीरो ने बदले थे करीब आधा दर्जन नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्ट्रगल के दिनों में इस हीरो ने बदले थे करीब आधा दर्जन नाम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 23 Sep 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में एक गोविंदा ही ऐसे एक्टर हैं जो एस्ट्रोलॉजी पर भरपूर भरोसा रखते हैं। इन दिनों गोविंदा अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'आ गया हीरो' पर दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों के कुछ सीक्रेट शेयर किए हैं।
स्ट्रगल के दिनों में इस हीरो ने बदले थे करीब आधा दर्जन नाम
2 of 5
गोविंदा का असली नाम गोविन्द अरुण आहूजा है। गोविंदा ने बताया कि स्ट्रगल के दिनों में उन्होंने सफलता पाने के लिए करीब आधा दर्जन नाम बदले थे। आखिरकार गोविंदा नाम पर उन्हें सक्सेस मिलना शुरू हुई। गोविंदा का कहना है कि हीरो बनने में उनके नाम का बड़ा योगदान है।
स्ट्रगल के दिनों में इस हीरो ने बदले थे करीब आधा दर्जन नाम
3 of 5
वो और उनका परिवार शुरू से ही ज्योतिष और नामांकन शास्त्र की खूब जानकारी रखता था। गोविंदा कहते हैं, "आपका नाम आपके काम में बहुत योगदान करता है। मैंने भी करीब आधे दर्जन बदले हैं। जैसे गोविन्द राज, राज गोविंद, गोविन्द, अरुण गोविन्द और गोविंदा।" जैसे ही उन्होंने अपना नाम गोविंदा रखा वैसे ही आठ दिन के अंदर कई फिल्में साइन कर लीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रगल के दिनों में इस हीरो ने बदले थे करीब आधा दर्जन नाम
4 of 5
गोविंदा ने 14 साल की उम्र से स्ट्रगल करना शुरू कर दिया था। लोग ये कहकर काम देने से मना कर देते थे कि तुम तो अभी ठीक से जवान भी नहीं हुए हो। जाओ अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी करो। कॉलेज खत्म होने के बाद उन्होंने फिर से फिल्मों में आने की कोशिश शुरू की जो कामयाब हुई।
विज्ञापन
स्ट्रगल के दिनों में इस हीरो ने बदले थे करीब आधा दर्जन नाम
5 of 5
गोविंदा आगे बताते हैं कि उन्हें पहले तीन-चार फिल्मों के लिए विलेन की भूमिका में लिया गया, लेकिन स्क्रीन टेस्ट के बाद उनकी हंसी को देखकर हीरो बना दिया गया। उन दिनों गोविंदा पहले ऐसे स्ट्रगलर थे जो अपना वीडियो बना कर प्रोड्यूसर्स को देते थे। उनका ये आइडिया एक समय काम कर गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।