{"_id":"5c4d5f6abdec22738442a679","slug":"govinda-left-judwaa-film-on-salman-khan-request","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान नहीं 'जुड़वा' के लिए पहली पसंद थे गोविंदा, एक फोन कॉल पर शूट करने के बाद छोड़ दी थी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान नहीं 'जुड़वा' के लिए पहली पसंद थे गोविंदा, एक फोन कॉल पर शूट करने के बाद छोड़ दी थी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 27 Jan 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
govinda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में एक जमाने में कॉमेडी किंग माने जाने वाले एक्टर गोविंदा (Govinda ) की फिल्में उनके नाम से ही चल जाती थीं। हालांकि अब वो दौर नहीं रहा जब दर्शक सिर्फ गोविंदा के नाम से ही थियेटर पहुंच जाते थे। हाल ही में रिलीज हुई गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' (Rangeela Raja) की कलेक्शन इस बात का सबूत है कि उनका चार्म अब खत्म हो चुका है।
2 of 5
Govinda
- फोटो : file photo
बॉलीवुड में सफलता की गारंटी माने जाने वाले गोविंदा ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। लेकिन हाल ही में गोविंदा ने डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म 'जुड़वा' को लेकर खुलासा किया है। क्या आप जानते हैं 1997 में आई फिल्म जुड़वा के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे।
3 of 5
govinda
जी हां गोविंदा ने कहा है कि 1997 में आई 'जुड़वा' के लिए वह पहली पसंद थे लेकिन उन्होंने सलमान खान के आग्रह पर वो फिल्म छोड़ दी थी। गोविंदा ने कहा, "सलमान ने मुझे फोन किया और कहा 'चीची भैया, कितने हिट दोगे? जो फिल्म अभी आप शूट कर रहे हो- जुड़वा- मुझे वो फिल्म दे दो'।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोविंदा
इसके बाद फिल्म रोक दी गई और सलमान को यह फिल्म मिल गई। गोविंदा ने आगे बताया कि सलमान खान उनके लिए परिवार के सदस्य जैसे रहे हैं। सलमान की तारीफ करते हुए गोविंदा ने कहा कि वह अपने आप में एक हीरो हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म जुड़वा में सलमान ने डबल रोल निभाया था। फिल्म में एक सलमान पिटता है तो दूसरे को भी लगती है। एक को दिक्कत होती है तो दूसरे को भी दिक्कत हो जाती है। फिल्म को वरुण के पापा डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म उस दौर की हिट फिल्मों में शामिल होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।