धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइम लाइट से दूर रहती हैं। हेमा मालिनी तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन प्रकाश कौर की एक झलक पाना भी मुश्किल हो जाता है। बीते साल प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र ने नए साल का जश्न मनाया था। इस जश्न की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। इस बीच प्रकाश कौर के साथ सनी देओल ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों के बीच का प्यार साफ दिखाई दे रहा है।
लाइम लाइट से दूर हैं धर्मेंद्र की पहली पत्नी, बेटे सनी देओल ने एक साल बाद शेयर की मां की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर को सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। तस्वीर में प्रकाश कौर सनी देओल के गले लगी हुई हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए सनी देओल ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। सनी देओल ने लिखा - 'मेरी दुनिया मेरी मां है।' सनी देओल के इस पोस्ट से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वह अपनी मां प्रकाश कौर के दिल के कितने करीब हैं।
A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on
खास बात यह है कि सनी देओल की मां प्रकाश कौर की तरह ही सनी की पत्नी पूजा देओल और दोनों बहनें विजेता अजीता देओल भी लाइम लाइट से दूर हैं। आपको बता दें, बॉबी और सनी अपनी मां के साथ रहते हैं लेकिन 82 साल के धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के साथ जिंदगी बिता रहे हैं। धर्मेंद्र ने प्रकाश को तलाक दिए बिना ही हेमा मालिनी से शादी कर ली थी। इसी के बाद से दोनों अलग हो गए।
प्रकाश से धर्मेंद्र की शादी उस वक्त हो गई थी जब वो सिर्फ 19 साल की थीं। धर्मेंद और हेमा मालिनी ने करीब 30 फिल्मों में काम किया। साथ काम करते-करते दोनों का अफेयर हो गया। यह बात प्रकाश को भी पता थी लेकिन वो धर्मेंद्र को तलाक देने के लिए तैयार नहीं हुईं। इसलिए हेमा और धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म कबूला और शादी कर ली। प्रकाश कौर कभी मीडिया के सामने नहीं आईं, लेकिन पति की दूसरी शादी के दर्द को वो भी मीडिया से छिपा ना सकीं।
प्रकाश कौर ने एक इंटरव्यू में अपने पति की दूसरी शादी और बॉबी के बारे में बात की। धर्मेंद्र के बारे में प्रकाश कौर ने कहा था - 'वो मेरी जिंदगी के पहले और आखिरी आदमी हैं। वो मेरे बच्चों के पिता हैं। मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं और इज्जत भी करती हूं। जो होना था हो गया। मुझे समझ नहीं आता कि इसके लिए मुझे उन्हें जिम्मेदार ठहराना चाहिए या मेरी किस्मत को। वो मुझसे कितने भी दूर हों, लेकिन मैं जानती हूं कि जब भी मुझे उनकी जरूरत होगी वो मेरे पास होंगे।'