फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मणिकर्णिका' से लेकर भूपेन हजारिका तक, बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां

Sun, 27 Jan 2019 01:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 27 Jan 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
manikarnika to bharat ratna award here top bollywood weekly news
Manikarnika - फोटो : instagram

'मणिकर्णिका' और 'ठाकरे' इस हफ्ते रिलीज


कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (Manikarnika: The Queen of Jhansi) और बाला साहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) की बायोपिक फिल्म ठाकरे (Thackeray) इस शुक्रवार रिलीज हुई। 125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। वहीं 20 करोड़ के बजट में बनी ठाकरे 1,300 सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा फिल्म में अमृता राव और सुधीर मिश्रा की मुख्य भूमिका है। वहीं पार्टी सांसद संजय राउत की लिखी फिल्म का निर्देशन अभिजीत पानसे ने किया है।

manikarnika to bharat ratna award here top bollywood weekly news
Bhupen Hazarika - फोटो : file photo

भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों का ऐलान
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इसमें फिल्म जगत से भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) को देश के सबसे बड़े नागरिक सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा। वहीं कादर खान (Kader Khan) (मरणोपरांत), साउथ एक्टर मोहनलाल (Mohanlal), संगीतकार शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) और मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। 

manikarnika to bharat ratna award here top bollywood weekly news
Salman Khan - फोटो : instagram

'भारत' का टीजर रिलीज
सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत (Bharat) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले टीजर रिलीज कर सलमान खान ने अपने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। 1 मिनट 26 सेकेंड के इस टीजर में सलमान ने अपने किरदार के बारे में जानकारी दी है। भारत इस साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
manikarnika to bharat ratna award here top bollywood weekly news
Luka Chuppi - फोटो : instagram

'लुका छुपी' का ट्रेलर रिलीज
कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की आने वाली फिल्म लुका छुपी (Lucka Chupi) का ट्रेलर इस हफ्ते रिलीज किया गया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म लुका छुपी की कहानी की बात करें तो इसमें लिव इन रिलेशनशिप विद फैमिली के अनूठे कॉन्सेप्ट को दिखाया गया है । ट्रेलर में दिखाया गया है कि गुड्डू नाम का शख्स रणवीर-दीपिका, निक-प्रियंका और विराट-अनुष्का की शादी हो जाने के बाद शादी करने का फैसला करता है लेकिन कार्तिक की लव इंटरेस्ट यानी रश्मि उसे पहले लिव इन में रहने की सलाह देती है। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है और प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं। लुका छुपी 1 मार्च को रिलीज होगी। 



 

विज्ञापन
manikarnika to bharat ratna award here top bollywood weekly news
prateik babbar - फोटो : Instagram

प्रतीक बब्बर ने सान्या सागर से की शादी
अपने जमाने के मशहूर एक्टर राज बब्बर (Raj Babbar) और एक्ट्रेस स्मिता पाटिल (Smita Patil) के बेटे प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) ने गर्लफ्रेंड सान्या सागर (Sanya Sagar) के संग सात फेरे लिए। प्रतीक बब्बर ने 23 जनवरी को शादी रचाई। शादी के फंक्शन लखनऊ में 3 दिन तक चले। प्रतीक की शादी मराठी रीति-रिवाज से हुई। बता दें कि सान्या सागर बसपा सुप्रीमो मायावती के पूर्व ओएसडी पवन सागर की बेटी हैं। सान्या पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। सान्या और प्रतीक पिछले 9 सालों से एक दूसरे को जानते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed