कभी हीरो नंबर वन रहे गोविंदा का एक क्रेडिट कार्ड पेमेंट कंपनी के लिए बना वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को जब वायरल हो रहा था तो एक एलईडी बल्ब बनाने वाली देसी कंपनी ने मशहूर अभिनेता इरफान खान का वारिस भी तलाश लिया। देश में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाली इस कंपनी ने अपना नया ब्रांड अंबेसडर राजकुमार राव को बनाया है।
सोशल मीडिया पर छाया गोविंदा का नया विज्ञापन, राजकुमार राव ने ली इस कंपनी में इरफान की जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार का दिन हिंदी सिनेमा में दो अनोखे ब्रांड एंडोर्समेंट के नाम रहा। अब तक अनिल कपूर, उदित नारायण और अलका याग्निक के साथ प्रमोशनल वीडियो बना चुकी एक क्रेडिट कार्ड पेमेंट कंपनी ने अपना नया वीडियो गोविंदा के साथ बनाकर जारी किया। इस वीडियो में गोविंदा जबर्दस्त तरीके से नाचते औऱ गाना गाते नजर आए। वीडियो का असली पंच इस कार्ड कंपनी का नाम स्क्रीन पर आने के बाद आता है, जब गोविंदा अपने विज्ञापन पर वॉयसओवर करने वाले का पता लगाने को कहते हैं।
Ad number 1 is here. It doesn't matter what @CRED_club has to say! pic.twitter.com/80fdg0pgNB
कारोबारी जगत में फिल्मी दखल की दूसरी खबर राजकुमार राव के प्रशंसकों से जुड़ी रही। हिंदी सिनेमा में पिछले तमाम दशकों से अपनी अदाकारी की अलग छाप छोड़कर आम दर्शकों के खास हीरो रहे इरफान के वह नए वारिस इस लिहाज से बने हैं कि इरफान को लेकर कमर्शियल फिल्में बनाने वाली कंपनी ने उन्हें अपना नया ब्रांड अंबेसडर चुना है। इरफान इस कंपनी के पहले ब्रांड अंबेसडर थे।
इस बारे में सिस्का के निदेशक राजेश उत्तमचंदानी कहते हैं, ‘राजकुमार राव ने अपने काम के चयन से अपनी छवि एक संवेदनशील और प्रौढ़ अभिनेता के तौर पर बनाई है। हमारी कंपनी की तरक्की और राजकुमार राव का काम एक जैसा ही कदम दर कदम मजबूती के साथ आगे बढ़ा है और हमें भरोसा है कि राजकुमार राव का साथ मिलने से हमारी कंपनी का अपने ग्राहकों के साथ बना रहा रिश्ता और जादुई हो सकेगा।’
वहीं राजकुमार राव ने सीजन के इस पहले बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट पर अपनी खुशी जताई। वह कहते हैं, ‘इस कारोबारी रिश्ते ने मुझे एक बार फिर इस बात के लिए संदेश दिया कि मुझे लगातार कड़ी मेहनत करनी है और हर बार अपना सौ फीसदी देना ही है। किसी भी मुकाबले में आगे रहने का यही मूल मंत्र है।’
अभिनेत्री प्रीतिका चौहान को कोर्ट से मिली जमानत, ड्रग्स खरीदते रंगे हाथों हुई थीं गिरफ्तार