{"_id":"5f9ab7248ebc3eefba4130ba","slug":"esha-deol-birthday-special-here-know-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की तरह सफल नहीं हो पाईं बेटी एशा देओल, शादी के बाद फिल्मों से बना ली दूरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की तरह सफल नहीं हो पाईं बेटी एशा देओल, शादी के बाद फिल्मों से बना ली दूरी
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 29 Oct 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एशा देओल
- फोटो : instagram/imeshadeol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल का जन्म दो नवंबर 1981 को मुंबई में हुआ। बचपन से घर में सिनेमा का माहौल देखते हुए एशा बड़ी हुईं। ऐसे में उनकी रुचि भी फिल्म क्षेत्र में रही। साल 2002 में एशा ने फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से डेब्यू किया।
एशा से छोटी उनकी एक बहन अहाना हैं। हालांकि अहाना फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही हैं। स्कूल के दिनों में एशा को फुटबॉल में काफी रुचि थी। वह अपनी स्कूल की फुटबॉल टीम की कप्तान थीं। कम ही लोगों को पता होगा कि एशा देओल का सेलेक्शन राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम में हो गया था।
3 of 5
ईशा देओल
- फोटो : फिल्म धूम
एशा देओल की डेब्यू फिल्म को मिला जुला रिएक्शन मिला था। इसके बाद उनकी फिल्म ना तुम जानो ना हम रिलीज हुई। इसमें उनके साथ सैफ अली खान और ऋतिक रोशन थे। एशा देओल ने अपने करियर में एलओसी कारगिल, युवा, धूम, दस, नो एंट्री सहित अनेक फिल्में कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एशा देओल और भरत तख्तानी
- फोटो : instagram: imeshadeol
साल 2012 में एशा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड भरत तख्तानी से शादी की। भरत, एशा के बचपन के दोस्त थे। जब भरत 13 साल के थे तभी से उनको एशा पर क्रश था। दोनों की पढ़ाई अलग-अलग स्कूल में हुई है। एशा ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'एक बार भरत ने मेरा हाथ पकड़ लिया। तब मैंने उससे कहा था कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरा हाथ छूने की।' उसके बाद भरत ने एशा से दूरियां बना ली थीं लेकिन वह हमेशा अहाना के दोस्त बने रहे। अहाना के जरिए वह फिर से एशा के करीब आए।
भरत हेमा मालिनी से मिलने के बाद धर्मेंद्र से मिले। परिवार की सहमति के बाद दोनों ने शादी कर ली। आज एशा और भरत की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं। शादी के बाद एशा ने फिल्मों से दूरी बना ली। साल 2018 में वो एक शॉर्ट फिल्म केकवॉक में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।