फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: निर्माताओं से एक मुलाकात के लिए गोविंदा को करनी पड़ती थी मशक्कत, लोकल ट्रेन में करते थे सफर

Tue, 21 Dec 2021 09:54 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 21 Dec 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
govinda revealed about his struggling days actor reach mumbai by local train and hard to meet producers
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

आज भले ही गोविंदा फिल्मों में बहुत ज्यादा एक्टिव ना हों, लेकिन एक समय ऐसा था जब हीरो नंबर 1 गोविंदा के नाम का डंका इंडस्ट्री में बजता था। हर निर्माता निर्देशक की पहली चॉइस थे गोविंदा। अभिनेता ने अपनी फिल्मों में सिर्फ अपने अभिनय के दम पर ही जगह नहीं बनाई, बल्कि उनके डांस और कॉमिक टाइमिग के लिए भी उन्हें काफी पसंद किया गया। गोविंदा ने बड़े पर्दे पर हीरो नंबर 1, आंटी नंबर 1, राजा बाबू, हद कर दी आपने और पार्टनर सहित कई सफल फिल्में दी हैं। उनके गाने आज भी लोगों को डांस करने पर मजबूर कर देते हैं।



संघर्ष के दौर से गुजर चुके हैं गोविंदा

लेकिन कहते हैं बॉलीवुड में मंजिल पाना और अपनी जगह बनाना बिलकुल भी आसान नहीं है। ऐसा ही कुछ हुआ गोविंदा के साथ भी। गोविंदा ने भी अपने शुरुआती दौर में एक फिल्म पाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। गोविंदा ने कम उम्र में ही फिल्मों में कदम रख दिया था। 80 और 90 के दशक में शानदार फिल्में करने वाले गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म ‘तन बदन’ से की थी, हालांकि उनकी फिल्म ‘इल्जाम’ पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई। उनके काम को फिल्म में काफी पसंद किया गया।

govinda revealed about his struggling days actor reach mumbai by local train and hard to meet producers
गोविंदा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/govinda_herono1

निर्माताओं से मिलने के लिए लगते थे लाइन में

गोविंदा आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए गोविंदा ने कड़ी मेहनत की है। गोविंदा के जीवन में एक समय ऐसा था जब वो विरार से लोकल ट्रेन लेकर मुंबई जाते थे। आने जाने में अमिताभ बच्चन के 4 से 5 घंटे खराब होते थे। निर्माताओं से मिलने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता था। गोविंदा ने एक मीडिया बातचीत में ये तक कह दिया था कि कई लोगों ने उन्हें ये तक कह दिया था कि वो फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर नहीं बना सकते।

govinda revealed about his struggling days actor reach mumbai by local train and hard to meet producers
गोविंदा - फोटो : Instagram

22 साल की उम्र में पा लिया था बड़ा मुकाम

अपने फिल्मी करियर में 165 से अधिक फिल्में कर चुके गोविंदा ने 21 साल की उम्र में फिल्म जगत में कदम रखा था, जहां उन्हें कोई नहीं जानता था। लेकिन 22 साल की उम्र में आते-आते वो ही लड़का बॉलीवुड में छा गया था और सिर्फ एक साल के भीतर ही गोविंदा ने 50 से अधिक फिल्मों को साइन कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
govinda revealed about his struggling days actor reach mumbai by local train and hard to meet producers
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिमन्यू की भूमिका हुई थी ऑफर

जब गोविंदा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था तो उन्हें बीआर चोपड़ा का लोकप्रिय शो महाभारत ऑफर हुआ था। इस पौराणिक शो में उन्हें अभिमन्यू का किरदार ऑफर हुआ था। हालांकि गोविंदा शुरू से ही अपने गोल को लेकर क्लियर थे और फिल्मों में ही काम करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

विज्ञापन
govinda revealed about his struggling days actor reach mumbai by local train and hard to meet producers
गोविंदा - फोटो : फाइल

गोविंदा ने लिया था बड़ा निर्णय

गोविंदा ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने पहले से ही इस बात का निर्णय ले लिया था कि जब तक उनकी जरूरतों को पूरा करने के पैसे उनके अकाउंट में नहीं आ जाएंगे, तब तक वो नहीं रुकेंगे। गोविंदा की जिद उनके काम आई और वो आज बॉलीवुड के सबसे सफल सितारों में से एक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed