आइडली प्राइड, स्टार ब्लेज़र्स 2202 और कन्वीनियंस स्टोर बॉयफ्रेंड्स में वॉयस-ओवर के लिए मशहूर जापानी एक्ट्रेस सयाका कांडा का निधन हो गया है, उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उनके निधन की जानकारी दी गई है। वह महज 35 साल की थीं। बताया जा रहा है कि होटल की 22वीं मंजिल से गिरने की वजह से उनकी मौत हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन उसने साजिश से भी इनकार नहीं किया है। सयाका के पब्लिसिस्ट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अभिनेत्री सयाका कांडा हादसे का शिकार हो गई हैं। सयाका कांडा की18 दिसंबर, रात नौ बजे अचानक मौत हो गई। हम ऐसी खबर उनके फैंस को देते हुए बहुत दुखी हैं। हमारे लिए भी इस खबर पर यकीन करना बेहद मुश्किल हो रहा है, लेकिन ये सच है कि सयाका अब हमारे बीच नहीं हैं। कृपया उनके परिवार की निजता का सम्मान करें।'
Filmy Wrap: अभिनेत्री सायका कांडा का निधन और भाजपा पर फूटा जया बच्चन का गुस्सा, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री और सपा सांसद जया बच्चन ने एक बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी की 'लाल टोपी' वाली टिप्पणी को दोहराते हुए कहा कि केवल 'लाल टोपी' ही उन्हें जवाबदेह ठहराएगी। अभिनेत्री ने आगे यह भी कहा कि भाजपा विपक्ष पर लगातार हमला इसलिए कर रही है क्योंकि वह आने वाले यूपी विधानसभा चुनावों के परिणामों से डरी हुई है। बीजेपी पर हमला करते हुए अभिनेत्री ने यह भी कहा कि "किसी दिन लाल टोपी ही उन्हें कोर्ट में घसीटेगी।" इस दौरान पनामा पेपर्स मामले में उनकी बहू एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के बारे में पूछने पर उन्होंने इस बारे में बात करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "डूबते जहाज का क्या होता है? सबसे पहले कौन दौड़ता है? ठीक यही यहां हो रहा है। वे (भाजपा) यूपी चुनाव से डरे हुए हैं।"
Jaya Bachchan: भाजपा पर फिर बरसीं जया बच्चन, कहा- लाल टोपी ही एक दिन आपको कोर्ट में घसीटेगी
पंकज कपूर और सौरभ शुक्ला, हिंदी सिनेमा के दो प्रतिष्ठित कलाकार हैं। दोनों के अभिनय के करोड़ों प्रशंसक हैं। और, दोनों इंसान भी बेहतरीन रहे हैं। अब दोनों एक साथ एक फिल्म में हैं। एक कैमरे के पीछे, दूसरा कैमरे के आगे। पंकज कपूर मुनाफे में इसलिए हैं कि उनको डिंपल कपाड़िया के तौर पर परदे का नया जोड़ीदार मिला है। मुनाफा सौरभ शुक्ला का भी है कि वह फिल्म के निर्देशक हैं और उनकी सोच को मदद मिली है अप्लॉज एंटरटेनमेंट से। ये फिल्म सौरभ शुक्ला के इसी नाम के एक नाटक पर आधारित है। फिल्म में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया के साथ समीर सोनी, नौहीद सेरुसी और अपारशक्ति खुराना भी दिखाई देंगे।
Jab Khuli Kitaab: सौरभ शुक्ला को मिला पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया का साथ, बतौर निर्देशक पूरी की अपनी नई फिल्म
कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों क्वारंटीन है। ऐसे में वह परिवार से दूर अपने दिन काट रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री के बड़े बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाया गया। लेकिन, इस खास मौके पर अभिनेत्री अपने परिवार के साथ शामिल नहीं हो पाईं। इस मौके पर बहन सारा अली खान और पिता सैफ अली खान ने तैमूर का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया था। इस सेलिब्रेशन के बाद अभिनेत्री से इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके अलावा करीना कपूर की भाभी और अभिनेत्री सोहा अला खान ने भी पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में तैमूर को जन्मदिन की बधाई दी थी। इस पोस्ट में सोहा ने तब कब फोटो शेयर की जब उन्होंने पहली तैमूर को अपनी गोद में लिया था। इसके साथ ही उन्होंने एक और फोटो शेयर की, जिसमें तैमूर अपनी बहन इनाया के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया: परिवार को याद कर रहीं कोरोना संक्रमित करीना कपूर, सोहा अली खान के पोस्ट पर लिखी यह बात
मिर्जापुर फेम अभिनेत्री रसिका दुग्गल सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहने वालीं अभिनेत्रियों में एक हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर लोगों में दिलों में जगह बनाने वालीं रसिका की फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है। फैंस भी एक्ट्रेस की इन तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। रसिका ने कम ही समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली हैं। मशहूर प्राइम सीरीज मिर्जापुर में बीना त्रिपाठी के किरदार में नजर आईं रसिका के अभिनय की लोगों ने भी काफी तारीफ। सीरीज में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) की पत्नी का उनका रोल लोगों को पसंद आया है। इस वेब सीरीज ने सही मायने में रसिका को एक अलग पहचान दिलाई। बीना त्रिपाठी के बोल्ड करिदार में ढलने के लिए एक्ट्रेस कई बोल्ड सीन भी दिए।
खुलासा: बिना बताए कई फिल्मों से रिप्लेस हुए अभिषेक बच्चन, बड़े कलाकारों के लिए फंक्शन में छोड़नी पड़ी कुर्सी