{"_id":"61c1cffa58295f5d422bebd7","slug":"from-ed-questioning-to-upcoming-films-here-is-what-we-know-about-aishwarya-rai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aishwarya Rai: आरोपों के बाद फिर सुर्खियों में ऐश्वर्या, आने वाले साल में इन किरदारों में दिखेंगी अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aishwarya Rai: आरोपों के बाद फिर सुर्खियों में ऐश्वर्या, आने वाले साल में इन किरदारों में दिखेंगी अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 21 Dec 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के पनामा पेपर लीक मामले में नाम आने के बाद अब उनकी पुत्रवधु ऐश्वर्या राय बच्चन पर केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीनस्थ जांच एजेंसी प्रवर्तन निर्देशालय (ईडी) ने शिकंजा कसा है। ईडी से समन मिलने के बाद, कल ही जांच एजेंसी के दिल्ली स्तिथ दफ्तर पर हाजिर हुई ऐश्वर्या से लगभग छह घंटे की लंबी पूछताछ हुई। बता दें, ऐश्वर्या पर ‘ईडी’ ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम ‘फेमा’ के तहत नियम का उल्लंघन कर विदेशों में धन जमा करने का आरोप लगाया है।
इस प्रकरण के चलते ऐश्वर्या फिर सुर्खियों में हैं। वहीं, फैन्स उनकी अपकमिंग फिल्म्स और प्रोजेक्ट्स को सर्च कर रहे हैं। जानिए, अगले साल रिलीज होने वाली ऐश्वर्या राय की संभावित फिल्मों के बारे में, जिसमें वे अहम किरदार निभाते हुए नजर आ सकती हैं।
2 of 6
PS1
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, फिल्म ‘रावण’ के निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म से नए साल में धमाकेदार वापसी करेंगी। मणिरत्नम एक बार फिर ड्रामा फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें ऐश्वर्या अहम किरदार में होंगी। फिल्म दो हिस्सों में आएगी, पहले भाग का नाम है ‘PS1’, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।
3 of 6
Three Women
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, कवि रविंद्रनाथ टैगोर की किताब ‘थ्री वूमेन’ पर आधारित फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभाने वाली है। बता दें कि यह एक भारत-अमेरिकी प्रॉजेक्ट है, जिसकी निर्देशक इशिता गांगुली हैं। इशिता ने बताया कि ऐश्वर्या इस फिल्म में अहम भूमिका में दिखेंगी। इशिता, फ्यूजन सिंगर और थिएटर राइटर हैं और इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Wo Kaun thi
- फोटो : सोशल मीडिया
1964 में रिलीज हुई राज खोसला द्वारा निर्देशित और साधना- मनोज कुमार अभिनीत फिल्म ‘वो कौन थी’ की रीमेक के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को साइन किया गया है। अधिकारिक तौर पर मेकर्स द्वारा इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि ऐश्वर्या राय बच्चन इसमें अभिनेत्री साधना का रोल निभाएंगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में में कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर मेल ऐक्टर दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
ऐश्वर्या और नर्गिस
- फोटो : सोशल मीडिया
नर्गिस दत्त द्वारा अभिनीत और सत्येन बोस द्वारा निर्देशित 1967 की फिल्म ‘रात और दिन’ का भी रीमेक अगले साल आ सकता है। बता दें कि इस फिल्म के लिए नर्गिस दत्त को नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके रीमेक में ऐश्वर्या राय, नर्गिस दत्त की भूमिका अदा करती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।