फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: बिना बताए कई फिल्मों से रिप्लेस हुए अभिषेक बच्चन, बड़े कलाकारों के लिए फंक्शन में छोड़नी पड़ी कुर्सी

Tue, 21 Dec 2021 06:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 21 Dec 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Revealed: Abhishek Bachchan was replaced by many films without informing had to leave the chair in the function for big actors
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने अभिनय करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया है। इनमें से अभिषेक की कई फिल्में सुपरहिट रही तो कई फ्लॉप साबित हुईं। अभिनेता अक्सर अपने जीवन से जुड़े किस्सों के बारे में खुलकर बात करते रहते हैं। अपनी इसी आदत के चलते अभिषेक की गिनती बॉलीवुड के बेबाक अभिनेताओं में की जाती है। इसी क्रम में अब अभिनेता ने एक बार फिर अपने जीवन से थोड़ा एक किस्सा साझा किया।

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने बताया कि उन्हें बिना बताए कई फिल्मों से अचानक हटा दिया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया की बड़े कलाकारों के बैठने के लिए उन्हें आगे की सीट खाली करने तक के लिए कहा गया था। अभिषेक ने इंटरव्यू में बताया कि मुझे कई बार फिल्मों में रिप्लेस कर दिया गया और इस बारे में मुझे बताया तक नहीं गया। एक बार तो मैं शूटिंग पर पहुंचा और देखा कि वहां मेरी जगह कोई और शूटिंग कर रहा था। ऐसी स्थिति को मुझे चुपचाप सहन करना पड़ता है।

Revealed: Abhishek Bachchan was replaced by many films without informing had to leave the chair in the function for big actors
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक आगे कहते हैं कि फिल्मों से मुझे रिप्लेस करने के बाद तो कई बार लोग मेरा फोन तक नहीं उठाते थे। यह एक बहुत ही सामान्य चीज है, जिसका हर कलाकार को सामना करना होता है। उन्होंने कहा कि मैंने इस स्थिति से खुद अपने पिता को भी गुजरते हुए देखा है।

Revealed: Abhishek Bachchan was replaced by many films without informing had to leave the chair in the function for big actors
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक आगे कहते हैं कि मैंने ऐसे हालात का कई बार सामना किया है जब मैं किसी सार्वजनिक फंक्शन में गया और अचानक ही मुझे मेरी जगह से उठा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम में उनसे कहा गया की कोई बड़ा स्टार आने वाला है इसलिए आपको पीछे बैठना होगा। उन्होंने कहा कि भले ही आप यह सब सुनकर हैरान रह गए हो लेकिन उस समय मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Revealed: Abhishek Bachchan was replaced by many films without informing had to leave the chair in the function for big actors
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान बॉलीवुड में अक्सर चलती परिवारवाद की बहस पर अभिषेक ने कहा कि यह दिल तोड़ने और इसे दहलाने वाला होता है। जब हमारी इंडस्ट्री पर इस तरह के इल्जाम लगाए जाते हैं। लेकिन सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत है। बीते 21 सालों में मेरे पिता ने मेरे लिए एक भी फिल्म नहीं बनाई। ना ही उन्होंने कभी किसी फिल्म निर्माता से फिल्म बनाने के लिए कहा। लेकिन मुझे अपने पिता के नाम का फायदा जरूर हुआ कि मुझे कुछ फिल्में मिली और इसके लिए मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा।

विज्ञापन
Revealed: Abhishek Bachchan was replaced by many films without informing had to leave the chair in the function for big actors
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन ने बताया कि लोगों को ऐसा लगता है कि बच्चन साहब का बेटा होने की वजह से लोग मेरे पास आते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मैंने अपने करियर की शुरुआत करने से पहले हर डायरेक्टर से बात की थी, लेकिन उन्होंने मेरे साथ काम नहीं करने का फैसला किया था। इससे मुझे कोई आपत्ति भी नहीं नहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed