अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का कामयाब सफर तय किया है। जल्द ही वे कीनू रीव्स के साथ ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ में नजर आएंगी। इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के साथ एक तस्वीर साझा कर इमोशनल करने वाला नोट लिखा है।
Priyanka Chopra: प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बेटी के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा- आपने हर मुकाम हासिल की है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने लिखा, "इस उपलब्धि के रास्ते पर चलते हुए आपने जो समर्पण दिखाया है, उसके लिए मैं बहुत खुश हूं। आपने हर पग पर सफलता हासिल पाई है। मैट्रिक्स के लॉन्च और आपके आगामी कल के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई।"
A post shared by Dr Madhu Akhouri Chopra (@drmadhuakhourichopra)
बता दें कि ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ के रेड कार्पेट प्रीमियर पर प्रियंका के साथ उनकी मां और उनके सास-ससुर डेनिस जोनस व केविन जोनस सीनियर भी मौजूद थे। सबके साथ की तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, मैं अपने परिवार की आभारी हूं। इस अद्भुत क्षण का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरी टीम जिसके बिना मैं इसमें से कुछ भी नहीं कर पाती। आभारी। निक जोनस, यू वर मिस्ड।"
प्रीमियर से पहले, प्रियंका चोपड़ा ने एक कस्टम गाउन में कुछ शानदार पोज़ देते कुछ तस्वीर साझा की हैं। अपने गाउन के बारे में जानकारी देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, गाउन के रंग उनके चरित्र सती से प्रेरित हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "क्या रात है। द मैट्रिक्स प्रीमियर... मेरी गाउन का रंग फिल्म में मेरे चरित्र से प्रेरित हैं। मैं आप सभी के उससे मिलाने का इंतजार नहीं कर सकती। इस कास्ट और क्रू पर बहुत गर्व है। क्या सम्मान है। धन्यवाद, लाना, ”
द मैट्रिक्स रिसर्रेक्शन्स 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। द मैट्रिक्स रिसर्रेक्शन्स श्रृंखला की पहली फिल्म है जिसका निर्देशन लाना वाचोव्स्की ने किया है। इससे पहले, द मैट्रिक्स (1999), द मैट्रिक्स रीलोडेड (2003), द मैट्रिक्स रेवोल्यूशन (2003) सभी को लाना वाचोव्स्की ने अपनी बहन लिली वाचोव्स्की के साथ निर्देशित किया है।