गोविंदा टीवी रियलिटी शो नच बलिए 9 के एक एपिसोड में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने हिट गानों पर ठुमके भी लगाए। गोविंदा के साथ शो में रवीना टंडन भी थीं ऐसे में भला दोनों अपने हिट गाने पर डांस ना करें ऐसा कैसे हो सकता है। शो की एंट्री गोविंदा और रवीना ने अंखियों से गोली मारे गाने से की। इस दौरान गोविंदा ने हॉलीवुड फिल्म अवतार के बारे में भी अपनी बात रखी।
'अवतार' का रोल ठुकराने की बात कह गोविंदा का उड़ा था खूब मजाक, शो में पहुंच अब बताई पूरी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों गोविंदा ने खूब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने कहा कि हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म अवतार में रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। गोविंदा के इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। अब नच बलिए 9 के शो में गोविंदा ने कहा कि 'मुझे बात को अपने तरीके से कहना था मैंने कहा। इसमें परेशान होने की कोई बात नहीं है।'
गोविंदा ने कहा कि '400 दिन तक अपने शरीर पर रंग लगाकर शूटिंग करना आसान नहीं है। फिल्म की शूटिंग ढाई साल तक रोकनी पड़ी थी क्योंकि जितना मुझे पता है लोग बीमार पड़ना शुरू हो गए थे। मेरे लिए यह करना संभव नहीं था।'
The 'Avatar meets Govinda' moment which was considered to be a humour-filled act turned out to be a serious one, especially for Govinda! But why?
Find out on #NachBaliye9, Tonight at 8pm on StarPlus & Hotstar : https://t.co/i06fXI5Kf8@TandonRaveena @khan_ahmedasas @ManishPaul03 pic.twitter.com/iy4N2kaHmS
गोविंदा ने आगे कहा कि 'इस तरह की फिल्म नहीं करने का मेरा विचार गलत नहीं था। मैं उस वक्त कई फिल्में कर रहा था ऐसे में उन डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को मेरे चलते सड़कों पर आ जाना पड़ता। अवतार ही नहीं देवदास, ताल, गदर-एक प्रेमकथा और मुन्नाभाई एमबीबीएस जैसी फिल्में छोड़ चुका हूं। अब लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आप ऐसी फिल्में कैसे छोड़ सकते हैं। लोगों की आदत होती है जलील करने की। मुझे लगता है कि ईमानदार रहिए वही अच्छा कलाकार है।'
पढ़ें: जब श्वेता तिवारी ने पहली शादी का बयां किया था दर्द, अक्सर शराब के नशे में पति करता था मारपीट
इससे पहले बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हूं। मेरी बेटी टीना मुझे सब बताती रहती हैं। लोग इस बात को लेकर आश्चर्य जता रहे हैं कि मैंने अवतार फिल्म में काम करने से मना कर दिया। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।'