फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोविंदा से पहले उनकी पत्नी सुनीता हो चुकी हैं कोरोना संक्रमित, बोलीं- हम कोलकाता गए थे और...

Mon, 05 Apr 2021 03:57 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Apr 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Govinda's Wife Sunita Ahuja Reveals That She Tested Covid Positive Before Actor
गोविंदा और सुनीता

पूरे देश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में एक्टर विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर की भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आई है। इसके पहले सुपरस्टार गोविंदा भी कोरोना की जद में आ चुके हैं। गोविंदा ने खुद को घर में ही क्वारंटीन कर लिया है। तो वहीं अब उनकी पत्नी सुनीता ने बताया है कि वो भी पहले कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं।

Govinda's Wife Sunita Ahuja Reveals That She Tested Covid Positive Before Actor
गोविंदा और सुनीता - फोटो : social media
सुनीता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘मुझे लगता है कि हम कोलकाता ट्रिप के दौरान इसकी चपेट में आए हैं। मैं और गविंदा एक चैनल शो के लिए कोलकाता गए थे। वहां काफी भीड़भाड़ थी, लोग हमारी फोटो लेने के लिए पास आ रहे थे। उसके बाद जब मैं मुंबई वापस लौटी तो मुझे अपने आपमें कोरोना के कुछ लक्षण दिखे और मैंने अपना टेस्ट करवाया जो कि पॉजिटिव आया। ख़ैर, मैं तो अब ठीक हूं लेकिन गोविंदा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।’
Govinda's Wife Sunita Ahuja Reveals That She Tested Covid Positive Before Actor
गोविंदा और सुनीता - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा, ‘उनको हल्की खांसी थी तो हमने सोचा बिना देर किए हुए टेस्ट करवा लिया जाए। टेस्ट से पहले उनके ज्यादा लक्षण नहीं थे, लेकिन अब उन्हें सर्दी और बॉडी में दर्द है। अच्छी बात ये है कि वो खो पी ढंग से पा रहे हैं। उनकी सूंघने की और टेस्ट करने की क्षमता पर भी बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा है। वो अच्छे से रिकवर कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda's Wife Sunita Ahuja Reveals That She Tested Covid Positive Before Actor
गोविंदा - फोटो : social media

गोविंदा के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए उनके प्रवक्ता ने बताया था कि, 'काफी सावधानी के बावजूद गोविंदा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और वे अभी होम क्वारंटीन में हैं।' गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर के संपर्क कमें आए लोगों से अपना कोरोना टेस्ट करवाने का आग्रह किया है।'

विज्ञापन
Govinda's Wife Sunita Ahuja Reveals That She Tested Covid Positive Before Actor
शुभांगी अत्रे, विक्की कौशल, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, अभिजीत सावंत

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर ने अब तक विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार, शुभांगी अत्रे, नारायण शास्त्री, आमिर खान, आलिया भट्ट, आर माधवन, परेश रावल, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, सिद्धांत चतुर्वेदी, बप्पी लहरी, सतीश कौशिक जैसे चर्चित कलाकारों को अपनी जद में ले लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed