{"_id":"5c5691e3bdec223c46438602","slug":"govinda-son-yashvardhan-ahuja-get-ready-to-debut-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोविंदा की फिल्में हो रहीं बुरी तरह फ्लॉप, बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च कर बनाने जा रहे 'हीरो नंबर 1'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोविंदा की फिल्में हो रहीं बुरी तरह फ्लॉप, बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च कर बनाने जा रहे 'हीरो नंबर 1'
Sun, 03 Feb 2019 12:32 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
yashvardhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 के दशक के 'हीरो नंबर 1' (Hero No 1) रहे गोविंदा (Govinda) का करियर पिछले कुछ सालों से अच्छा नहीं चल रहा है । उनकी लगातार कई फिल्में फ्लॉप हो गईं । इसमें 'रंगीला राजा', 'किल दिल', हैप्पी एंडिंग और 'हॉलीडे' जैसी फिल्में शामिल हैं । एक ओर गोविंदा का ग्राफ लगातार गिर रहा हैं वहीं दूसरी ओर उनके बेटे यशषवर्धन (Yashvardhan) ने बॉलीवुड में एंट्री करने की कमर कस ली ।
govinda
जी हां, जल्द ही गोविंदा के बेटे यशवर्धन बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं । इस बात का इशारा खुद यशवर्धन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दिया । यशवर्धन ने एक तस्वीर शेयर की है, इसमें वो कुछ पढ़ते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
yashvardhan
तस्वीर को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि यशवर्धन आजकल स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं । बता दें यशवर्धन पिछले कुछ समय से लगातार अपने पापा गोविंदा के साथ स्पॉट किए जा रहे हैं । वो मीडिया से मिलने-जुलने लगे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
yashvardhan
इसके साथ-साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यश ने अभी से अपने डेब्यू के लिए कमर कस ली है और जल्द ही गोविंदा के फैंस को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन
yashvardhan
कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि यशवर्धन ने प्रोड्यूसर साजिद नडियाडवाला का बैनर ज्वॉयन किया है और वो फिल्ममेकिंग सीख रहे हैं। यश प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में काम कर रहे थे । अब यश ने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया है ।