{"_id":"61e25695d3deb4372c2b0d45","slug":"govinda-turned-off-comment-new-song-mere-naal-krushna-abhishek-reacts-he-will-always-be-my-hero-no-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Govinda New Song: ट्रोल्स के डर से गोविंदा ने किया कमेंट ऑफ तो कृष्णा अभिषेक बोले- मेरे लिए वो हमेशा हीरो नंबर 1 ही रहेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Govinda New Song: ट्रोल्स के डर से गोविंदा ने किया कमेंट ऑफ तो कृष्णा अभिषेक बोले- मेरे लिए वो हमेशा हीरो नंबर 1 ही रहेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कृष्णा, गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक की लड़ाई जगजाहिर है। दोनों एक दूसरे को कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं छोड़ते लेकिन अपने नए गाने को लेकर ट्रोल हो रहे गोविंदा को उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने हीरो नंबर वन बताया है। दरअसल हाल ही में गोविंदा ने अपना नया गाना 'मेरे नाल' रिलीज किया, लेकिन यूट्यूब पर उन्होंने कमेंट्स का ऑप्शन ऑफ कर दिया। इससे पहले उन्होंने एक गाना 'हेलो' रिलीज किया था, जिसके कारण उन्हें फैंस ने खूब ट्रोल किया।
2 of 4
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में कृष्णा ने अपने मामा का साथ देते हुए कहा है- मेरे लिए वो हमेशा हीरो नंबर 1 ही रहेंगे। दरअसल कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के रिश्ते में कड़वाहट सभी को पता है। जब-जब गोविंदा कपिल शर्मा के शो में मेहमान बनाकर आए तब-तब कृष्णा शो से नदारद रहे।
3 of 4
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों हुआ था झगड़ा
एक कॉमेडी शो में कृष्णा ने मजाकिया अंदाज में कहा था, 'मैंने गोविंदा को मामा रखा है।' इस मजाक के बाद से गोविंदा उनसे नाराज हैं। इतना ही नहीं कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं। उस वक्त गोविंदा ने भी पैसे लेकर डांस परफॉर्म किया था। जब यह ट्वीट गोविंदा की पत्नी सुनीता ने देखा तो उन्हें लगा कि वह उनके पति के लिए लिखा गया है। यहीं से उनके बीच अनबन शुरू हुई और बातचीत बंद हो गई जो आज तक चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
लोहड़ी के मौके पर गोविंदा ने 'मेरे नाल' गाना रिलीज किया था और कैप्शन में लिखा था, 'मैं अपना नया ट्रैक 'मेरे नाल' प्रेसेंट कर रहा हूं। उम्मीद है कि ये आपको पसंद आएगा और आप लोहड़ी पर इसी गाने पर डांस करेंगे।' हालांकि उन्होंने कमेंट ऑफ रखा, जिसके बाद से कहा जा रहा था कि गोविंदा ने ट्रोल्स के डर से ऐसा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।