सब्सक्राइब करें

Govinda: गोविंदा को कल मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, माता रानी का जयकारा लगाते हुए सुनीता आहूजा ने सुनाई खुशखबरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 03 Oct 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
GOVINDA WIFE SUNITA AHUJA SAID GOVINDA WILL DISCHARGED BY TOMMOROW Big news given with cheering Jai Mata Di
गोविंदा-सुनीता आहूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने गुरुवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में अपने पति से मुलाकात की और उनके सभी प्रशंसकों को एक खुशखबरी दी। गोली लगने के बाद गोविंदा के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वह उनके लिए प्रार्थना कर रही थीं, जो कबूल हुई है। गोविंदा को कल अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

Trending Videos
GOVINDA WIFE SUNITA AHUJA SAID GOVINDA WILL DISCHARGED BY TOMMOROW Big news given with cheering Jai Mata Di
सुनीता आहूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मंगलवार सुबह गोविंदा के पैर में उनकी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली लग गई। गुरुवार को सुनीता ने अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल के बाहर इंतजार कर रहे पैपराजी को अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि गोविंदा अब बेहतर हैं। उन्होंने कहा, 'सर एक दम फर्स्ट क्लास हैं (वह अब ठीक हैं)। उन्हें कल दोपहर में छुट्टी मिल जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
GOVINDA WIFE SUNITA AHUJA SAID GOVINDA WILL DISCHARGED BY TOMMOROW Big news given with cheering Jai Mata Di
सुनीता आहूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुनीता आहूजा ने आगे कहा, 'मैं आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। आपकी शुभकामनाओं के कारण ही वह शीघ्र स्वस्थ हो गए। मैं बहुत खुश हूं कि हमें नवरात्रि के पहले दिन उनके डिस्चार्ज होने की खबर मिली।' उन्होंने अपनी बात में यह भी जोड़ा, 'मैं उनके लिए पूजा करके आई हूं। भगवान का शुक्र है कि वह अब काफी बेहतर हैं। जय माता दी।'

Zindagiनामा Trailer: दिखेंगी संघर्ष और ताकत की बेहतरीन कहानियां, जारी हुआ 'जिंदगीनामा' का शानदार ट्रेलर

GOVINDA WIFE SUNITA AHUJA SAID GOVINDA WILL DISCHARGED BY TOMMOROW Big news given with cheering Jai Mata Di
सुनीता आहूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्लिप में, कई फोटोग्राफरों ने पूछा कि क्या उन्हें गोविंदा को अस्पताल के बाहर देखने को मिलेगा, जिस पर सुनीता ने कहा, 'हां, वह कल छुट्टी मिलने के बाद आएंगे और आप सभी से मिलेंगे।' मंगलवार को अभिनेता के पैर में गोली लगने और सर्जरी के तहत इसे सफलतापूर्वक बाहर निकालने के बाद बुधवार को गोविंदा को सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया।

Jigra: आलिया-वेदांग की फिल्म 'जिगरा' का गाना 'तेनु संग रखना' रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने जीते दिल

विज्ञापन
GOVINDA WIFE SUNITA AHUJA SAID GOVINDA WILL DISCHARGED BY TOMMOROW Big news given with cheering Jai Mata Di
सुनीता आहूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

60 वर्षीय अभिनेता की हालत अब स्थिर है। बुधवार को पत्रकारों के साथ स्वास्थ्य अपडेट साझा करते हुए गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने कहा था कि परिवार उनके जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद कर रहा है। काम के मोर्चे पर, गोविंदा को आखिरी बार 'रंगीला राजा' (2019) में देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed