फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govinda-Sunita: कृष्णा की किस बात पर भड़कीं मामी सुनीता, गोविंदा ने भी सुनाया, कहा- 'सच एक दिन बाहर आ जाएगा'

Wed, 08 Mar 2023 01:27 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 08 Mar 2023 01:27 PM IST
विज्ञापन
Govinda wife sunita open up on fallout with krushna abhishek and arti singh say truth will be out one day
कृष्णा, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता गोविंदा और कृष्णा अभिषेक रिश्ते में मामा- भांजे हैं, लेकिन किसी वजह से दोनों के बीच खटपट रहती है। उनके बीच जबरदस्त मनमुटाव की खबरें जगजाहिर हैं। अक्सर गोविंदा और कृष्णा अपने रिश्तों के बारे में मीडिया के सामने बात करते रहते हैं। हाल ही में गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह के साथ अपने अनबन पर खुलकर बात की।

Govinda wife sunita open up on fallout with krushna abhishek and arti singh say truth will be out one day
गोविंदा, कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में कृष्ण ने कहा था कि मामा गोविंदा ने उनकी हर मुश्किल वक्त में मदद की है। उन्होंने बताया कि गोविंदा उन्हें 2000 रुपए हर महीने देते थे। यहां तक कि आरती की फीस भी उन्होंने भरी। एक इंटरव्यू के दौरान इन बातों का जिक्र जब गोविंदा के सामने किया तो वे बिफर गए।

Govinda wife sunita open up on fallout with krushna abhishek and arti singh say truth will be out one day
कृष्णा, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

कृष्णा के बयान से गोविंदा नाराज और सुनीता परेशान लग रहे थे। सुनीता इस बात पर भड़क गईं, उन्होंने कृष्णा और आरती के बयानों पर अपनी झुंझलाहट व्यक्त की। वहीं गोविंदा ने कहा कि वह सार्वजनिक रूप से पारिवारिक मामलों पर चर्चा करना पसंद नहीं करते।

यह भी पढ़ें: कुशा कपिला के फोटोज का डेटिंग एप पर गलत इस्तेमाल, अभिनेत्री ने फैंस से मांगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
Govinda wife sunita open up on fallout with krushna abhishek and arti singh say truth will be out one day
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

कृष्णा और आरती के बारे में पूछे जाने पर सुनीता ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि कृपया उनके बारे में मत पूछिए। क्योंकि उन्होंने आपके शो पर जो कुछ भी कहा वह सच नहीं था, इसलिए मुझे चिढ़ हो रही है। अब गोविंदा उनसे कुछ नहीं कहेंगे। मैं पछताती हूं कि मैंने उनका हालचाल क्यों लिया। इसके बाद गोविंदा सुनीता को चुप कराने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: 'तू झूठी मैं मक्कार' देखने के बाद लोग इसका मतलब समझ पाएंगे, शुरू से यही नाम था मेरे

विज्ञापन
Govinda wife sunita open up on fallout with krushna abhishek and arti singh say truth will be out one day
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

जिसके बाद गोंविदा बोलते हैं कि हर किसी का अपना नेचर होता है। उस वक्त मेरी मां सबके बारे में फैसला करती थीं। मुझे नहीं पता कि उन्हें क्या कहा गया है क्योंकि वे छोटे थे। तो उनके सामने क्या कहानियां रखी गईं। ऐसा होता है कि जब आप लोगों का बहुत अधिक ध्यान रखते हैं तो दूसरे इसका श्रेय लेते हैं। हमने किया जो भी हमसे हो सकता था। ऐसे हो जाता है कि जब आप कुछ करते हैं तो वो गलता है कि आपने सही किया।

यह भी पढ़ें: जब गोविंदा की मां ने कहा, 'तू भीख मांगेगा', सुनकर एक्टर के उड़ गए थे होश, जानिए क्या था मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed