फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिणीति चोपड़ा के बारे में झूठा था कांग्रेस का ट्वीट, हरियाणा सरकार ने किया सच्चाई का खुलासा

Sat, 21 Dec 2019 07:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 21 Dec 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Govt said Beti Bachao Beti Padhao campaign in Haryana MOU with Parineeti Chopra ended in 2017
parineeti chopra

हाल ही में ऐसी खबर सामने आई थी कि नागरिकता कानून पर अपनी बात रखने के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को हरियाणा सरकार द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की एम्बेसडर के पद से हटा दिया गया है। लेकिन ऐसे में अब हरियाणा सरकार द्वारा इस खबर पर प्रतिक्रिया आई है।

Govt said Beti Bachao Beti Padhao campaign in Haryana MOU with Parineeti Chopra ended in 2017
parineeti chopra

हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सही तथ्यात्मक स्थिति यह है कि सरकार ने अप्रैल, 2017 तक चलने वाले एक वर्ष की अवधि के लिए मई, 2016 में परिणीति चोपड़ा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था। इसके पश्चात एमओयू को कभी भी नवीनीकृत नहीं किया गया। परिणीति का करार 2017 में खत्म हो गया था और सिर्फ रेसलर साक्षी मलिक अभी इस अभियान की एम्बेसडर हैं।

Govt said Beti Bachao Beti Padhao campaign in Haryana MOU with Parineeti Chopra ended in 2017
Parineeti Chopra

दरअसल हाल ही में नागरिकता कानून को लेकर परिणीति चोपड़ा ने एक ट्वीट किया था। परिणीति ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अगर नागरिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त करने से हर बार यही होता रहे तो कैब (Citizenship Amendment Bill) को भूल जाइये। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए। अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है? बर्बर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Govt said Beti Bachao Beti Padhao campaign in Haryana MOU with Parineeti Chopra ended in 2017
parineeti chopra - फोटो : Social Media
परिणीति के इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा, 'हरियाणा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड अंबेसडर परिणीति चोपड़ा के नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आए ट्वीट के बाद सरकार ने उनसे पल्ला झाड़ लिया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेंद्र मलिक ने कहा कि परिणीति हमारी ब्रांड अंबेसडर नहीं हैं।' इसके साथ एक और यूजर ने लिखा, 'हरियाणा सरकार ने परिणीति चोपड़ा को बेटी बचाओ प्रोजेक्ट के ब्रांड अंबेसडर के रूप में हटा दिया है, क्योंकि उन्होंने हिंसक प्रदर्शनकारियों के समर्थन में ट्वीट किया था।'
 
विज्ञापन
Govt said Beti Bachao Beti Padhao campaign in Haryana MOU with Parineeti Chopra ended in 2017
Randeep Surjewala

इन ट्वीट्स के अलावा कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर लिखा था, 'खट्टर साहब हरियाणा की बेटियां पढ़ी लिखी भी हैं, समझदार भी और अपने विचार व्यक्त करने का साहस रखने वाली भी। उन्हें ब्रांड अंबेसडर से हटा कर और बौखला कर आप उनकी आवाज नहीं दबा सकते। और जजपा चुप क्यों है? कितनों की आवाज दबाओगे और आखिर कब तक?'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed