एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2020) में अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियों में हैं वहीं दूसरी ओर उनके पति और सिंगर निक जोनस पर भी खूब मीम्स शेयर किए जा रहे हैं।
निक जोनस के दांत में फंसा दिखा पालक, सोशल मीडिया पर फैंस ने मीम्स बनाकर लिए मजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 में निक जोनस अपनी पत्नी और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ पहुंचे। प्रियंका ने इस इवेंट के दौरान बेहद ही बोल्ड ड्रेस पहनी। वहीं निक गोल्डन रंग के सूट में क्लासी लुक में दिखाई दिए। निक ने इस इवेंट में अपने भाइयों के साथ स्टेज परफॉर्मेंस भी दी।
Her name is GREEN now ? pic.twitter.com/OARITg8pFL
लेकिन इस परफॉर्मेंस के दौरान फैंस का ध्यान एक ऐसी चीज पर गया जिसके बाद हर तरफ निक जोनस पर मीम्स बनने लगे। फिर क्या था निक को भी ट्वीट कर इसके बारे में बात करनी पड़ी। दरअसल परफॉर्मेंस के दौरान निक के दांतों में पालक जैसी कुछ हरे रंग की चीज फंसी दिखाई दी।
Everyone is just envious of you Nick because your color is always Green....💚 pic.twitter.com/YUdGPDE5Ez
लोगों की नजर जैसे ही इसपर पड़ी निक का मजाक बनाया जाने लगा। जिसके बाद खुद निक ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'कम से कम अब आप सभी लोगों को पता है कि मैं ग्रीन चीजें खाता हूं।' इसके बाद लोगों ने हरे रंग की तुलना प्रियंका से करनी शुरू कर दी।
Green* pic.twitter.com/KowG7Lvp3G
बात करें इस इवेंट की तो सफेद गाउन में प्रियंका चोपड़ा का लुक यहां देखने लायक था। ग्रैमी 2020 से जुड़ी प्रियंका चोपड़ा और निक की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीय फैंस प्रियंका के इस लुक से बेहद नाराज हैं।