{"_id":"6810f9b6e63ae4db66061cdd","slug":"ground-zero-box-office-collection-day-5-emraan-hashmi-tejas-prabha-vijay-deoskar-sai-tamhankar-films-earnings-2025-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ground Zero Collection: पहले हफ्ते के भीतर लाखों में सिमटी 'ग्राउंड जीरो', पांचवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ground Zero Collection: पहले हफ्ते के भीतर लाखों में सिमटी 'ग्राउंड जीरो', पांचवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 29 Apr 2025 09:39 PM IST
सार
Ground Zero Box Office Collection Day 5: इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का आज बॉक्स ऑफिस पर पांचवां दिन था। आज भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन
1 of 5
ग्राउंड जीरो बॉक्स ऑफिस
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों और निर्माताओं को फिल्म से कमाई के मामले में काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह उस तरह प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म की कमाई पहले हफ्ते के अंदर ही लाखों रुपये में सिमट गई है। आज की कमाई भी सामने आ चुकी है। चलिए जानते हैं कि मंगलवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
2 of 5
ग्राउंड जीरो बॉक्स ऑफिस
- फोटो : X
आज का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' का बॉक्स ऑफिस पर आज पहला मंगलवार था। फिल्म की कमाई में बीते दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने पांचवें दिन 57 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, बीते दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 63 लाख रुपये की कमाई की थी।
3 of 5
ग्राउंड जीरो बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म की कुल कमाई
वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब यह तक 6.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। पहले हफ्ते में ही फिल्म दम तोड़ चुकी है, ऐसे में अब इसकी उम्मीद कम ही है कि फिल्म अगले हफ्ते कुछ बेहतर प्रदर्शन कर सके। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है और यह अब तक 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
Javed Akhtar: अबीर गुलाल पर छिड़ी जंग पर बोले जावेद- भारत ने पाक कलाकारों का सम्मान किया लेकिन पाकिस्तान ने...
फिल्म की कहानी और कलाकार
‘ग्राउंड जीरो’ 2001 के भारतीय संसद हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में इमरान ने बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की भूमिका निभाई है। फिल्म में इमरान के साथ-साथ साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना और गुनीत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।