फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गली ब्वॉय' देखते ही बिग बी ने इस एक्टर को भेजा तोहफा, मिलते ही सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Sat, 23 Feb 2019 01:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 23 Feb 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Gully Boy actor Siddhant Chaturvedi receives gift for Amitabh Bachchan
Siddhant Chaturvedi Amitabh - फोटो : file photo

'गली ब्वॉय' (Gully Boy) फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के अलावा जिस एक्टर के चर्चे हैं वह सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। सिद्धांत ने 'गली ब्वॉय' फिल्म में एमसी शेर का किरदार निभाया है, जो कि फिल्म में रणवीर के मेंटर बने हैं। सिद्धांत चतुर्वेंदी की एक्टिंग ने न केवल दर्शकों बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी दिल जीत लिया है। इस बात का सबूत बिग बी का खास तोहफा है जो 'गली ब्वॉय' एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

Gully Boy actor Siddhant Chaturvedi receives gift for Amitabh Bachchan
Siddhant Chaturvedi - फोटो : twitter

सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर बिग बी के भेजे गए फूलों के साथ एक नोट भी शेयर किया। तस्वीर में वह फूलों के गुलदस्ते के साथ नोट भी पकड़े हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सिद्धांत ने लिखा - 'सादर प्रणाम, आपका उपहार और आशीर्वाद मिला जो मेरे लिए अकल्पनीय है। इस खुशी की व्याख्या मैं शब्दों में नहीं कर सकता। ये मेरे लिए सौभाग्य और गर्व का पल है, और अब बस आपके चरण स्पर्श की कामना करता हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@amitabhbachchan सादर प्रणाम, आपका उपहार और आशीर्वाद मिला जो मेरे लिए अकल्पनीय है। इस ख़ुशी की व्याख्या मैं शब्दों में नहीं कर सकता। ये मेरे लिए सौभाग्य और गर्व का पल है, और अब बस आपके चरण स्पर्श की कामना करता हूँ।

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi) on

Gully Boy actor Siddhant Chaturvedi receives gift for Amitabh Bachchan
amitabh bachchan - फोटो : twitter

यह ऐसा पहली बार नहीं है कि अमिताभ बच्चन ने किसी एक्टर की इस तरह से प्रशंसा की हो। इससे पहले बिग बी रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' के लिए, विक्की कौशल को फिल्म 'मनमर्जियां' के लिए फूल भेज चुके हैं। बिग बी की की यह दरियादिली एक्टर्स को काफी पसंद आती है। यहां तक कि कई एक्टर्स बिग बी के इस खास तोहफे का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gully Boy actor Siddhant Chaturvedi receives gift for Amitabh Bachchan
Gully Boy - फोटो : file photo

सिद्धांत चतुर्वेदी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में साल 2016 में कदम रखा था। करियर की शुरुआत वेब सीरीज लाइफ सही है और इनसाइड एज से की थी। गली ब्वॉय फिल्म की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) फिल्म का बजट 75 करोड़ था जो कि इस फिल्म ने पांचवें दिन ही निकाल लिया था। इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो काफी उतार-चढ़ाव भरा था। 

विज्ञापन
Gully Boy actor Siddhant Chaturvedi receives gift for Amitabh Bachchan
Gully Boy film - फोटो : twitter

'गली ब्वॉय' को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 751 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'गली ब्वॉय' को एक्सेल एंटरटेनटेंम ने प्रोड्यूस किया है। रणवीर सिंह की यह फिल्म लगातार तीसरी हिट बनने जा रही है। इससे पहले साल 2018 में रिलीज हुई 'पद्मावत' और 'सिंबा' ने कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्हें सुपरस्टार की लिस्ट में खड़ा कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed