फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 दिन में ही 'गली ब्वॉय' ने 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानें कितना रहा कलेक्शन

Sun, 17 Feb 2019 12:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 17 Feb 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
gully boy movie box office collection day 3
gully boy - फोटो : social media

गली ब्वॉय से रणवीर सिंह ने दिखा दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल उन्हीं का सिक्का चल रहा है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट, कल्कि केकलां और सिद्धांत चतुर्वेदी की अहम भूमिका है। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले मिले जुले रिएक्शन दिए हैं।

gully boy movie box office collection day 3
gully boy - फोटो : social media

कलेक्शन पर नजर डालें तो रणवीर सिंह की ये दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है। पहले नंबर पर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंबा है। वैलेंटाइन डे को देखते हुए रिलीज की गई इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक ही ओपनिंग मिली। 

gully boy movie box office collection day 3
gully boy - फोटो : social media

फिल्म क्रिटिक्स रमेश बाला के मुताबिक, गली ब्वॉय ने दो दिन में 32.50 करोड़ का कलेक्शन किया है वहीं शनिवार को भी इसने शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा और कुल 19 करोड़ जुटाए। इस तरह 3 दिन में गली ब्वॉय ने 51.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
gully boy movie box office collection day 3
gully boy - फोटो : file photo

गली ब्वॉय ने महज 3 दिन में 50 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। जिसके बाद अब जल्द ही ये 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। फिल्म को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 751 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।

विज्ञापन
gully boy movie box office collection day 3
gully boy - फोटो : social media

गली ब्वॉय फिल्म रैपर डिवाइन और नेजी की जिंदगी से प्रेरित है। रणवीर सिंह ने फिल्म में एक रैपर का रोल निभाया है जो मुंबई की झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती से आता है। देश में रिलीज से पहले गली ब्वॉय को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां उसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म को अमर उजाला डॉट कॉम ने 3 स्टार दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed