बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म गली ब्वॉय को भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। इस फिल्म को ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में भेजा गया है। गली ब्वॉय की इस शानदार घोषणा के बाद बॉलीवुड सितारों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Oscars 2020 में गली ब्वॉय को भेजने पर एक्साइटेड हुए सितारे, सोशल मीडिया पर ऐसे दे रहे हैं रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के कई सितारों ने गली ब्वॉय को ऑस्कर में भेजने पर सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। फिल्म की हीरोइन कल्कि केकलां ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा- 'Woweeeeeeeee!!!!!!! ये शनिवार शाम की सबसे बेहतरीन खबर है।' वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर गली ब्वॉय के लिए खुशी व्यक्त की और फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) का शुक्रिया अदा भी किया।
A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on
इनके अलावा अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी गली ब्वॉय के ऑस्कर में भेजने पर खुशी व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा- सच में योग्य है। वहीं निर्देशक हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर लिखा- लायक चयन, काश हम एक से अधिक फिल्में भेज सकते। मैंने #GullyBoy और # Article15 दोनों भेजे हैं, उम्दा फिल्में। अभिनेता फरहान अख्तर ने गली ब्वॉय को ऑस्कर में भेजने के लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) का शुक्रिया अदा किया और खुशी जाहिर की। सेक्रेड गेम्स की हीरोइन कुबरा सेठ भी सोशल मीडिया पर गली ब्वॉय की पूर टीम को इस खास दिन के लिए बधाई दी है।
Worthy selection. Wish we could send more than one entry. I'd have sent both #GullyBoy and #Article15. Fine films. hope our country celebrates them. https://t.co/jtyCaojAik Gully ke log. Sabko Pappi 😘#GullyBoy oscar bole. That’s It!
I’m gonna faint...
Congratulations a whole lot team #GullyBoy much love in this story.@RanveerOfficial @aliaa08 @kalkikanmani @SiddhantChturvD @tigerbabyindia @excelmovies @ankurtewari @VivianDivine @NaezyTheBaA @dubsharma #ZoyaAkhtar https://t.co/qxRtjSr1Mu
इन सबके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए गली ब्वॉय के ऑस्कर में भेजने पर खुशी जाहिर की। इस साल फरवरी में रिलीज इस फिल्म में रणवीर सिंह- आलिया भट्ट के अलावा विजय राज, कल्कि केकलां, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा और अमृता सुभाष भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने करीब 140 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं इस साल 'बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर भी किया गया था।
Truly deserved #GullyBoy #Oscars2020 #apnatimeaaega @RanveerOfficial @aliaa08 @FarOutAkhtar @ritesh_sid @ZoyaAkhtarOff 👏🏽👏🏽 https://t.co/1fHVKsowyr #GullyBoy has been selected as India’s official entry to the 92nd Oscar Awards. #apnatimeaayega
Thank you to the film federation and congratulations #Zoya @kagtireema @ritesh_sid @RanveerOfficial @aliaa08 @SiddhantChturvD @kalkikanmani & cast, crew and hip hop crew. 🕺🏻 pic.twitter.com/Eyg02iETmG
गली ब्वॉय के चुनाव को लेकर एफएफआई के महासचिव सुपर्ण सेन ने बताया कि इस साल करीब 27 फिल्में ऑस्कर की दौड़ में थीं। लेकिन सर्वसम्मति से गली ब्वॉय को चुना गया। जिन फिल्मों से गली ब्वॉय की टक्कर हुई उस लिस्ट में उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक, केसरी, बधाई हो, आर्टिकल 15 और अंधाधुन जैसी फिल्में शामिल रहीं। बता दें कि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने फिल्म का निर्माण किया है।
पढ़ें : Oscars 2020 के लिए भारत की ओर से भेजी गई 'गली ब्वॉय', स्लम रैपर्स की कहानी दिखाती है फिल्म