रणवीर सिंह ने हिंदी सिनेमा में लंबे समय के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। उनका हरफनमौला अंदाज और पीरियड फिल्मों में उनके अभिनय ने साबित कर दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। रणवीर उन अभिनेताओं में से हैं जो एक्सपेरिमेंटल रोल के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यही वजह है कि 'बैंड बाजा बारात' में एक साधारण से लड़के के किरदार से 'सिम्बा' में एक पुलिसमैन ने उन्हें बॉलीवुड का नया सुपरस्टार बना दिया है। अब, गली ब्वॉय भी उनकी इस श्रेणी का ही हिस्सा है जिसमें उनका एक बार फिर अलग अंदाज दर्शकों के सामने आया है।
रणवीर सिंह की 'गली ब्वॉय' में दिखेगा देश-विदेश के रैपर्स का संघर्ष, सड़क से उठकर शुरू किया सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, फिल्म 'गली ब्वॉय' में रणवीर सिंह एक रैपर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर्स और टीजर पहले ही रिलीज हो चुके हैं और 9 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर आना बाकी है। वहीं, 15 जनवरी को फिल्म दर्शकों के लिए सिनेमाघर पहुचेगी। खैर, अब आपको बता दें कि हिंदी सिनेमा में रैप का चलन बहुत ही तेजी से चला और कामयाब साबित हुआ। गली ब्वॉय एक ऐसे लड़के की कहानी है जो मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों से उठकर कुछ अलग करने की जुगत में घर से निकलता है। रैपर डिवाइन का नाम अगर आपने नहीं सुना है तो बता दें कि यह फिल्म इस रैपर और इस क्षेत्र के कई युवा कलाकारों पर ही आधारित बताई जा रही है। इन्होंने ही 'गली गैग्स ऑफ आर्टिस्ट' नामक ग्रुप बनाया था। ये सभी कलाकर मुंबई की चौपाटी में रहने वाले नौजवान थे।
ये है असली गली ब्वॉय
विवियान फर्नांडिस जिनका प्रोफेशनली नाम 'डिवाइन' है। विवियान मुंबई के अंधेरी की झुग्गी-झोपड़ी में पैदा हुए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में बतौर रैपर की थी हालांकि इस समय इन्हें कोई नहीं जानता था लेकिन, रैप 'ये मेरा बॉम्बे' से उन्हें रातोंरात बड़ी लोकप्रियता हासिल हुई। इसके बाद 'मेरी गली में' और 'जंगली शेर' जैसे रैप ने और भी रैप जगत में बड़ी पहचान दी। इसके बाद डीजे और निर्माता न्यूकेलिया संग मिलकर 'सीन क्या है' रैप किया जो बहुत ही प्रसिद्ध हुआ। बता दें कि डिवाइन ने पहले अंग्रेजी में रैप गाने शुरू किए थे लेकिन बाद में हिंदी रैप की ओर रुख कर लिया।
लेकिन डायरेक्टर जोया अख्तर ने फिल्म की कहानी को मुंबई के रैपर डिवाइन तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि देश-विदेश से उन्होंने उन तमाम रैपर्स की कहानी को भी इसमें जोड़ने का काम किया जो असली गली ब्वॉय की कहानी को बयां करते हैं। आइए जानते हैं इन लोकप्रिय रैपर्स के बारे में हैं जिनके देखते हुएर रणवीर सिंह की 'गली ब्वॉय' को आगे ले जाने की कोशिश जोया ने की है।
'8 माइल'
सबसे पहले बात करेंगे साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म '8 माइल' की। अमेरिकन रैपर, गीतकार , रिकॉर्ड निर्माता मार्शल ब्रूस मैथर्स जिन्हें ऐमिनेम के नाम से जाना जाता है, ने '8 माइल' को बनाया। गौरतलब है कि एमिनेम ने ऑस्कर को इसलिए ठुकरा था दिया क्योंकि वह खुद को इस अवॉर्ड से अव्वल दर्जे का मानते थे। फिल्म गली ब्वॉय की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। क्योंकि फिल्म के टीजर से देखकर अभी तक यही अंदाजा लगाया जा रहा है। 8 माइल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है जिसमें एक नौजवान जिंदगी की बर्बरता से झूझता हुआ अपने सपनों को रोज नई उड़ान देने में व्यस्त रहता है।