फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gulmohar: बत्रा परिवार की कहानी देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगी फिल्म

Mon, 20 Feb 2023 03:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 20 Feb 2023 03:35 PM IST
विज्ञापन
Gulmohar Release Date Announced starring sharmila tagore manoj bajpayee simran bagga Disney plus Hotstar
गुलमोहर - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर लंबे अरसे बाद 'गुलमोहर' से फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं। बेहतरीन सितारों से सजी इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वहीं, अब  फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान भी हो गया, जो जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

Gulmohar Release Date Announced starring sharmila tagore manoj bajpayee simran bagga Disney plus Hotstar
गुलमोहर - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर 'गुलमोहर' का पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी है। पोस्टर में अभिनेता शर्मिला टैगोर के साथ नजर आ रहे हैं और पीछे उनका घर दिखाई दे रहा है। अभिनेता ने लिखा, 'गुलमोहर में आपका स्वागत है। यहां प्यार है, तकरार है और इन दोनों के बीच एक प्यारा सा परिवार है। गुलमोहर 3 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर।'

Swara Bhasker: स्वरा के 'भाई' कहने पर पति फहाद ने ट्रोल्स को लिया आड़े हाथ, लोगों ने फिर लगा दी 'भाईजान' क्लास

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

Gulmohar Release Date Announced starring sharmila tagore manoj bajpayee simran bagga Disney plus Hotstar
गुलमोहर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'गुलमोहर' बत्रा परिवार की कहानी है, जिसमें परिवार के बीच प्यार के साथ ही ड्रामा भी देखने को मिलेगा। एक ओर मां अपना घर बेचकर बच्चों को नए घर में जाने के बारे में बताती हैं, तो उनका पोता भी परिवार के साथ नहीं रहना चाहता। ऐसे में मां और पोते के बीच बेटा फंस जाता है। सभी साथ में अपनी आखिरी होली मनाने के लिए साथ हैं। हाल ही में फिल्म का गाना 'होरी' भी रिलीज हुआ है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।

Salman-Akshay: 'पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता..', सलमान-अक्षय को शादी में डांस करते देख नेटिजन्स ने लिए मजे

विज्ञापन
विज्ञापन
Gulmohar Release Date Announced starring sharmila tagore manoj bajpayee simran bagga Disney plus Hotstar
गुलमोहर - फोटो : इंस्टाग्राम

'गुलमोहर' की कास्ट की बात करें तो इसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शर्मिला टैगोर मां के किरदार में नजर आएंगी, तो मनोज बाजपेयी उनके बेटे की भूमिका निभाएंगे। इनके अलावा फिल्म में सिमरन, सूरज शर्मा और अमोल पालेकर मुख्य भूमिका में हैं। राहुल चित्तेला द्वारा निर्देशित और अर्पिता मुखर्जी, राहुल वी चित्तेला द्वारा लिखित यह फिल्म 3 मार्च से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगी।

Anissa Malhotra: फिर बुआ बनेंगी 'बेबो', भाई अरमान जैन की पत्नी के बेबी शॉवर में कपूर खानदान ने बढ़ाई रौनक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed