फरवरी का पहला और दूसरा हफ्ता सिने-प्रेमियों के लिए बेहद जबर्दस्त रहा। इन दिनों फिल्मों की बात करें तो हर जुबां पर सिर्फ 'पठान' का नाम है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और सिनेमाघरों में अब तक इसका दबदबा बना हुआ है। शुक्रवार से पहले बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा था और वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का था। लेकिन बीते दिन इसकी कमाई को प्रभावित करने के लिए 'शहजादा' और 'एंट मैन' ने एंट्री मारी है। फिल्म पठान ने 25वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस एक्शन ड्रामा ने अब तक कुल 511.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तो वहीं फरवरी के चौथे हफ्ते में एक साथ कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। दिल थाम कर बैठिए... सोमवार से शुरू हो रहे इस पूरे हफ्ते में हिंदी की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। वहीं, तमिल, कन्नड़, मलयालम के साथ अन्य भाषाओं की कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते 20 फरवरी से 26 फरवरी तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर...
Movie Release This Week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 34 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी में रिलीज होने जा रही हैं ये फिल्में
इस हफ्ते बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पहली फिल्म अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सेल्फी’ रिलीज होने जा रही है। फिल्म में डायना पेंटी और नुसरत भरूचा ने फीमेल लीड रोल्स निभाये हैं। बता दें की सेल्फी’ पृथ्वीराज सुकुमार की सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक है। दूसरी तरफ भारतीय सिनेमा में दिवंगत एक्टर ओमपुरी को चाहने वाले उन्हें एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे। और यह होगा निर्देशक सुनील सी सिन्हा की हिंदी फिल्म 'खेला होबे' के जरिए। बता दें की इस फिल्म ‘खेला होबे’ का टाइटल पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी नारे से प्रेरित है। तो वहीं बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की फिल्म 'अफवाह' रिलीज होने जा रही है। यह पहली बार है, जब नवाज और भूमि पर्दे पर एक साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। तो वहीं फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है, जबकि अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार निर्माता हैं।
यह भी पढ़ें: 'एन एक्शन हीरो' फ्लॉप होने से नाराज थे जयदीप अहलावत, दर्शकों के लिए बोल दी यह बड़ी बात
कन्नड़ में होगी महा भिड़ंत
इस हफ्ते कन्नड़ भाषा की दस फिल्मों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिलेगा। इनमें फिल्म 'जूलिएट 2: बिहाइंड द डार्क डोर', 'गोवली', 'साऊथ इंडियन हीरो', विधि (आर्टिकल) 370', 'कैम्पस क्रंथी', 'पआलार', 'संभ्रमा', 'मैरी', '1975' और 'अस्थिर' फिल्में शामिल हैं, जो एक साथ रिलीज होंगी।
यह भी पढ़ें: 'कांतारा 2' में नजर आएंगे सुपरस्टार रजनीकांत? ऋषभ शेट्टी ने बातों-बातों में कर दिया बड़ा खुलासा
तेलुगु में होगा घमासान
इस हफ्ते तेलुगू भाषा की पांच फिल्मों के बीच घमासान देखने को मिलेगा। जिसमें, 'टैक्सी', 'मिस्टर किंग', 'लास्ट पेग', '1992', 'पुली' ये सभी फिल्में है जो एक साथ रिलीज होंगी।
यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह ने पहली बार 'गेरुआ' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह रंग स्वामी विवेकानंद का है
मलयालम में होगी टक्कर
इस हफ्ते मलयालम बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, यानी यह हफ्ता मलयालम दर्शकों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। दरअसल, मराठी भाषी फिल्म 'ओह माय डार्लिंग', 'प्राणाया विलासम', 'संथोशेम', 'पल्लिमानी', 'लास्ट पेग' और 'न्तिक्काक्काक्कोरू प्रेमोंदार्नन' रिलीज होने जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने उठाया राज से पर्दा, बताया- क्यों 'शहजादा' की रिलीज में हुई देरी