{"_id":"5f82f3204676492215248dd7","slug":"gulshan-devaiah-reacted-to-vijay-deverakonda-recent-comments-on-favour-of-dictatorships","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन रेड्डी एक्टर के तानाशाह वाले बयान पर बोले गुलशन देवैया- 'उन्हें खोपड़ी का दबाव कम करने के लिए बाल कटवा लेने चाहिए'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन रेड्डी एक्टर के तानाशाह वाले बयान पर बोले गुलशन देवैया- 'उन्हें खोपड़ी का दबाव कम करने के लिए बाल कटवा लेने चाहिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। विजय का कहना है कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को मतदान का अधिकार नहीं होना चाहिए। अपने राजनीति में आने के सवाल पर अर्जुन रेड्डी एक्टर ने कहा ''अगर में कभी राजनीति में प्रवेश करता भी हूं तो मैं तानाशाह बनना चाहूंगा।'' विजय के इस बयान के बाद हर तरफ उनकी आलोचना हुई।
2 of 5
Gulshan Devaiah
- फोटो : File Photo
अब एक्टर गुलशन देवैया ने भी उनपर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "खोपड़ी का कुछ दबाव कम करने के लिए (उन्हें) हेयरकट कराने का सुझाव देता हूं।" गौरतलब है कि देवरकोंडा ने कहा था, "राजनीति में आने के बाद मैं तानाशाह बनना चाहूंगा। यह बदलाव का सही तरीका है लेकिन इसके लिए अच्छा व्यक्ति मिलना चाहिए।"
3 of 5
Vijay Deverakonda
- फोटो : social media
विजय देवरकोंडा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- 'मेरे पास राजनीति के लिए बिलकुल भी धैर्य नहीं है। राजनीतिक व्यवस्था अपने आप में किसी के समझ में नहीं आ रही है। जैसा कि, हम चुनावों के बारे में कह सकते हैं कि ये किसी के समझ में नहीं आ रहे हैं। मैं यह भी नहीं सोचता कि सभी को मतदान करने का अधिकार दिया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : ट्विटर
विजय के पिता का भी फिल्मों से गहरा नाता है। उनके पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव साउथ इंडियन टीवी स्टार रह चुके हैं। लेकिन विजय ने कड़ी मेहनत से ये कामयाबी हासिल की है। विजय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'नुव्विला' से की थी। ये विजय की डेब्यू फिल्म थी।
विज्ञापन
5 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : ट्विटर
इसके अलावा विजय देवरकोंडा फिल्म निर्माता भी हैं। उनकी कंपनी का नाम 'हिल एंटरटेनमेंट' है। विजय देवरकोंडा का एक क्लोथ ब्रांड भी है, जिसका नाम है 'राउडी वियर'। विजय देवरकोंडा ‘पेली चुपूलु’, ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘महानती’, ‘गीता गोविंदम’ और ‘टैक्सी ड्राइवर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।